यूटिलिटी

एक बार फिर से बढ़ गई फ्री में Aadhaar Card अपडेट कराने की डेडलाइन, जानें क्या है नई तारीख और प्रॉसेस

Free Aadhaar Card Update Deadline: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. यह आपकी नागरिकता का प्रमाण होने के साथ ही बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर जमीन-मकान खरीदने तक के लिए जरूरी है. इस बीच आधार यूजर्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर है.

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक बार फिर फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की डेडलाइन (समयसीमा) को बढ़ा दिया है. पहले यह समयसीमा आज यानी 14 जून 2024 को खत्म हो रही थी, लेकिन अब इसे तीन महीने के लिए बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 कर दिया गया है. यानी अब आधार यूजर्स 90 दिन और आधार में दर्ज जानकारियों के बिना कोई पैसा दिए अपडेट करा सकते हैं.

फ्री में करा सकते हैं आधार को अपडेट

आधार अपडेट आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं. आपको पता होना चाहिए कि मुफ्त में आधार केवल ऑनलाइन ही कराया जा सकता है. इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाकर आधार से संबंधित कोई जानकारी ठीक करने पर पैसे देने होंगे. आप आधार को ऑफलाइन अपडेट करा सकते हैं. इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा. ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा.


ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की गारंटी 1 करोड़ परिवारों को देगी 300 यूनिट तक फ्री बिजली, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी


10 साल पुराने आधार को करवाएं अपडेट

आधार 12 अंकों की एक बेहद महत्वपूर्ण आईडी है, जिसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से लेकर बैंक खाते खुलवाने आदि के लिए किया जाता है. इसके साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल को भी आप बदलवा सकते हैं. UIDAI की तरफ से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाया जा रहा है. अगर आप अपना 10 साल पुराना आधार अपडेट नहीं कराते हैं तो भी आधार वैसे ही काम करता रहेगा जैसा पहले कर रहा था. यह ब्लॉक नहीं होगा.

अपडेट कराने का प्रॉसेस

1. अगर आप आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं.

2. इसके बाद अब होमपेज पर माई आधार पोर्टल पर क्लिक करें.

3. आधार नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी का यूज करके लॉग इन करें.

4. इसके बाद अपनी डिटेल की जांच करें और अगर डिटेल सही हैं तो सही वाले बॉक्स पर टिक करें.

5. डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान दस्तावेज सेलेक्ट करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

6. यह दस्तावेज jpg, png और pdf के रूप में अपलोड किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

10 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

15 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

29 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

56 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago