Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JIO 5G Plan: रिलायंस जियो महंगे करने वाला है रिचार्ज प्लान्स, 5जी के लिए क्या देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे?

JIO 5G Plan: रिलायंस जियो का 5जी नेटवर्क पूरे देश में सबसे तेजी से बढ़ा है. इस बीच जियो के रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ने की बातें भी चल रही हैं.

JIO 5G Plan: भारत में पिछले साल रिलायंस ने 5जी नेटवर्क लॉन्च किया था और एक साल में जियो का 5जी नेटवर्क फिलहाल सबसे तेज है. अब जब 5जी का नेटवर्क पूरी तरह से जियो ने स्थापित कर दिया है तो अब कंपनी को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे कि 5जी के चलते रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसको लेकर आ रही खबरों पर अब ब्रेक लग रहा है क्योंकि जियो ने खुद ही इस मुद्दे पर जवाब दे दिया है.

दरअसल, जियो के अलावा बताया जा रहा है कि अन्य कंपनियां जल्द ही अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ा सकती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जियो भी अपने प्लान्स की कीमत बढ़ाएगी. कंपनी को लेकर सामने आया है कि फिलहाल जियो के प्लान्स में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. इतना ही नहीं, कंपनी पूरी तरह से 5जी के रोलआउट हो जाने के बावजूद भी प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी करने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें-भारतीय युवक ने स्टार्टअप के लिए छोड़ दी 6.6 करोड़ की नौकरी, Meta से निकलने के बाद शेयर किया एक्सपीरियंस

गौरतलब है कि जियो का नेटवर्क प्रोवइडिंग को लेकर नया ही प्लान है. कंपनी अब कम कीमत वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर नेटवर्क का विस्तार कर रही है. कंपनी का प्लान है कि कैसे 2जी यूजर्स को 4जी और 5जी पर शिफ्ट किया जाए, जिससे भविष्य के लिहाज से उसका यूजर बेस बढ़े. बता दें जियो ने हाल ही में सस्ता 4जी फोन लॉन्च किया है. जिसकी कीमत बसल 2599 रुपये है. यह बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाला एक इंट्री लेवल फोन है.

यह भी पढ़ें-iPhone का यह फीचर हैकिंग से सुरक्षित रखता है यूजर्स का डाटा, जानें क्या है Lockdown Mode?

जियो के प्रेसिडेंट Mathew Oommen ने अपने बिजनेस प्लान को लेकर जानकारी दी है कि वो अभी टैरिफ प्लान पर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि कंपनी की स्ट्रैटजी अपने यूजर बेस में विस्तार की है. ऐसे में अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको प्लान महंगे होने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी अभी कीमतों में बदलाव करने के मूड में नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital