x elon musk
Elon Musk ने X यूज़र्स के लिए जबरदस्त फीचर की घोषणा की है. अब यूजर X ऐप पर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे. इसमें किसी को कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं होगी. फेसबुक मैसेंजर की तरह आप इस X ऐप पर ऑडियो-वीडियो कॉल कर पाएंगे.X के प्रीमियम यूजर्स को पहले से ही कॉलिंग फीचर मिल रहा था. अब इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है.
इसके अलावा मस्क ने X के पिन पोस्ट फीचर में बदलाव की भी घोषणा की है. X Calling फीचर भी WhatsApp के कॉलिंग फीचर की तरह एंट-टू-एंट एनक्रिप्टेड होगा यानी आपकी बातचीत को कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा. X यूजर्स इस फीचर को अपने ऐप में इस्तेमाल कर सकते हैं. वेब में फिलहाल यह कॉलिंग फीचर नहीं आया है.
अपने किसी फॉलोअर या फिर नॉन-फॉलोअर को कॉल करने के लिए आपको उनके प्रोफाइल में जाकर डायरेक्ट मैसेज वाले ऑप्शन में जाना होगा.
आपको यूजर की प्रोफाइल के साथ कॉलिंग बटन दिखेगा. उसपर टैप करके आप ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकेंगे.
जानकारी के अनुसार वीडियो स्पेस एक्स ऐप के आईओएस वर्जन पर उपलब्ध हैं, लेकिन यह अभी तक एंड्रॉइड या वेब पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि कई यूजर्स इस फीचर की टेस्टिंग करके पोस्ट शेयर कर रहे हैं. हमने भी इस फीचर को टेस्ट करने के लिए ऐप का यूज किया लेकिन अभी तक हमारे डिवाइस पर ये फीचर उपलब्ध नहीं है.
इससे पहले कंपनी ने प्राइवेसी और सेफ्टी को बढ़ाने के लिए एक धांसू फीचर रोलआउट किया था. जिसकी मदद से यूजर्स को एक्स पर अब सिक्योरिटी की एक और एक्स्ट्रा लेयर मिल रही है. दरअसल कंपनी ने कुछ समय पहले PassKey फीचर को पेश किया है. इस नए PassKey फीचर का यूज करके यूजर्स अपने X अकाउंट को पहले से और भी ज्यादा सिक्योर कर सकते हैं.
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…