यूटिलिटी

Fixed Deposit: ये 4 बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, इन सुपर सीनियर सिटीजंस को मिलेगा फायदा

Senior Citizen FD Rates: RBI की ओर से इस साल लगभग 2 फीसदी Repo Rate में बढ़ोतरी की गई जिसके बाद कई बैंकों ने लोन और फिक्स डिपॉजिट के ब्याज (Fixed Deposit) में इजाफा कर दिया है. ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद कई बैंक फिक्स डिपॉजिट पर 8 फीसदी से भी अधिक ब्याज दे रही हैं. कुछ बैंको में तो सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है.

अगर आप भी FD में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे बैंकों के बारे में जानकारी दी गई है, जो एफडी पर 8.30 फीसदी का ब्याज दे रही हैं. हालांकि यह ब्याज दर सभी सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के लिए नहीं है. बैंक सुपर सीनियर सिटीनज, जो 80 या उससे ​अधिक उम्र के हैं, उन लोगों को दिया जा रहा है. तो आइए जानते हैं कौन से ये बैंक हैं, जो एफडी पर अधिक ब्याज का लाभ दे रहे हैं.

RBL बैंक

60 साल से अधिक और 80 साल से कम उम्र वाले सीनियर सिटीजन को यह बैंक फिक्स डिपॉजिट पर आम नागरिकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज का फायदा दे रहा है. 80 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को यह बैंक 75 बेसि​स प्वाइंट पर अधिक ब्याज दे रहा है. यह ब्याज दर 25 नवंबर, 2022 से प्रभावी होने वाली है.

ये भी पढ़ें- Business Idea: महज 5000 रुपए से शुरू होने वाला ये बिजनेस हर महीने देगा आपको तगड़ा मुनाफा, जानें डिटेल

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यह बैंक सीनियर सिटीजन को 0.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75 प्रतिशत हर साल ब्याज दे रहा है. यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 25 नवंबर को हुए बढ़ोतरी के बाद फिक्स डिपॉजिट पर 8.05 फीसदी का अधिकतम ब्याज सुपर सीनियर सिटीजन को 800 दिन से लेकर 3 साल के टेन्योर पर दिया जा रहा है.

PNB

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 2 करोड़ से कम की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को आम एफडी रेट से 50 बेसिस प्वाइंट पर अधिक ब्याज का लाभ दिया जा रहा है. जबकि सुपर सीनियर सिटीजन को 80bps अधिक ब्याज का लाभ मिल रहा है. 666 दिन के टेन्योर पर सुपर सीनियर सिटीजन को 8.10 फीसदी का ब्याज का फायदा मिल रहा है. यह ब्याज दर 12 दिसंबर 2022 से प्रभावी होने वाली है.

इंडियन बैंक

Indian बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक स्पेशल एफडी के जरिए 80 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्ति को एफडी पर 0.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

53 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago