यूटिलिटी

Gautam Adani in Top 20: दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी की वापसी, रॉकेट बने कंपनी के शेयर्स

Gautam Adani in Top 20: पिछले कुछ महीनों में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को साजिशों के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए गए, लेकिन मामले में पाक साफ निकलने के बाद उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ है. अब उनकी नेटवर्थ में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है. इसके चलते गौतम अडानी दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ में 66.7 अरब डॉलर हो गई है. इसके चलते अब अडानी 19वें पायदान पर आ गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक ही दिन में 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का उछाला आया है.अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की बात करें मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई है. कंपनी क शेयर्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखा गया है अडानी पावर से लेकर अडानी इंटरप्राइजेज तक में रफ्तार देखने को मिलेगी थी. इसके चलते अडानी ग्रुप का मार्केट कैप में करीब 11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. अडानी के निवेशकों की बात करें तो  निवेशक अब तक 1.3 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुके हैं.

यह भी पढ़ें-अडानी ग्रुप मुंद्रा प्लांट पर शुरु करेगा ग्रीन अमोनिया को-फायर प्रोजेक्ट, जानें क्या है कंपनी का प्लान

अडानी ग्रुप की कंपनियों में आए उछाल के चलते कंपनी की नेटवर्थ 54,000 करोड़ रुपये हो गई है. इसके चलते गौतम अडानी की कुल प्रॉपर्टी 66 अरब डॉलर हो गई है, वे एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं और मुकेश अंबानी एशिया में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबबर पर पहुंच गए हैं. बता दें कि इसी साल अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक अपुष्ट रिपोर्ट जारी कर दी थी, जिससे भ्रमित होने के चलते अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी.

यह भी पढ़ें-Indian Railway: कोहरे से पहले ही सतर्क हुआ रेलवे, दिल्ली आने वाली तीन दर्जन ट्रेनें हुईं रद्द

अब उसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयर्स उसी पुराने फॉर्म में आ चुके हैं और निवेशक ताबड़तोड़ कंपनी के अलग अलग शेयरों में निवेश कर रहे हैं.  बता दें हिंडेनबर्ग रिपोर्ट आने के पहले अडानी दुनिया के टॉप 3 अमीरों की लिस्ट में शामिल थे और रिपोर्ट आने के बाद टॉप 30 तक से बाहर हो गए थे. हालांकि अब वो दोबारा टॉप 20 में आ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

13 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

32 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago