भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज (सोर्स- एक्स)
Sri Lanka Cricket Calendar 2024: श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है. टीम इंडिया अगले साल श्रीलंका दौरे पर जाएगी. जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में श्रीलंका जाएगी. श्रीलंका क्रिकेट ने 2024 का अपना क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है. कैलेंडर के अनुसार श्रीलंका को अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ घर पर ही 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खत्म होते ही श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट, 3-3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी. वहां हर फॉर्मेट में दोनों देशों के बीच मुकाबला खेला जाएगा. उसके बाद श्रीलंकाई टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आयोजित होने वाली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल होगी. इसके बाद टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा होगा. भारत के साथ सीरीज खत्म होने के बाद श्रीलंका टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज श्रीलंका दौरे पर आएगी.
टीम इंडिया की बात करें तो इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. तीन मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं. इसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी. जहां दोनों देशों के बीच दो टेस्ट और 3-3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेले जाने हैं. वहां से आने के बाद भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले जाएंगे. अफगानिस्तान से मैच खत्म होते ही इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आएगी. जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी उसके बाद आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…
KGMU Conversion: KGMU में कथित धर्मांतरण, प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और शिकायतों को दबाने…
मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…