होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रतीकात्मक तस्वीर.
Salary Hike News: कर्मचारियों को अगले महीने से सरकार तोहफा देने वाली है. सरकार ने कुछ कर्मचारियों के वेतन में अगले महीने से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा. ये फैसला कर्नाटक सरकार की तरफ से लिया गया है. बता दें कि प्रदेश के कर्मचारियों ने बेसिक सैलरी में 40 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की है. जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है.
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री वी सुनील कुमार (V Sunil Kumar) ने कहा कि “कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का फैसला मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) के साथ विस्तार से चर्चा करने के बाद लिया गया है. कर्नाटक सरकार ने 20 फीसदी तक वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है. वेतनमान बढ़ाने से बिजली आपूर्ति कंपनियों और कर्नाटक पॉवर कॉपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों की सहायता होगी.”
प्रदेश में सातवां वेतन (7th Pay Commission) लगने के बाद से ही कर्मचारियों ने बेसिक सैलरी में 40 फीसदी की बढ़ोतरी और वेतन में संशोधन की अंतिरिम राहत की मांग की थी. इसके अलावा कर्मचारियों ने नई योजना को खत्म करने की भी मांग की थी. हालांकि इससे पहले प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 17 फीसदी का इजाफा किया था. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन योजना (OPS) की फिर से बहाली की भी मांग की गई है. इस पर सरकार ने कहा है कि “मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति इसका अध्ययन करेगी. बता दें कि कई राज्य पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए सहमत हुए हैं”
कर्मचारियों को केंद्र सरकार से उम्मीद है कि आने वाले कैबिनेट बैठक के दौरान सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई राहत और महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर सकता है. ये बढ़ोतरी 4 फीसदी की हो सकती है.
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…
Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…