यूटिलिटी

जबरदस्त फीचर्स के साथ Google ने भारत में लॉन्च किया नया AI Gemini Service, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपनी एआई टूल जेमिनी (Gemini Chatbot Service) का नया ऐप लॉन्च किया है, जो  9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. जिनमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं यानी अब आप इन भाषाओं में भी गूगल जेमिनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये जानकारी गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दी हैं. गूगल ने यह भी कहा है कि Gemini के कई सारे फीचर्स जल्द ही जारी होंगे जो कि पेड यूजर्स के लिए होंगे. बता दें कि Bard को बंद करने के बाद गूगल ने Gemini को लॉन्च किया है.

गूगल ने यह घोषणा

जेमिनी एडवांस्ड में नए फीचर्स पेश किए हैं जिनमें डेटा एनालिसिस कैपेबिलिटीज, फाइल अपलोड और गूगल मैसेज में जेमिनी के साथ इंग्लिश लैंग्वेज चैट करने की कैपेबिलिटीज शामिल हैं. भारत के अलावा जेमिनी एप को तुर्की, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च किया गया है.

कैसे इस्तेमाल करेंगे ये नया ऐप

जेमिनी AI के जरिए यूजर्स बोलकर, टाइप करके और तस्वीर शेयर करके अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं. वहीं, इसके जरिए अलार्म, टाइमर और रिमाइंडर सेटअप करने के साथ बातचीत को रियल-टाइम पर ट्रांसलेट कर सकते हैं. इसके अलावा अब गूगल मैसेज पर भी जेमिनी AI का इस्तेमाल कर सकते हैं. यदि आपने चैटजीपीटी को इस्तेमाल किया है तो Gemini को इस्तेमाल करने में आपको परेशानी नहीं होगी. चैटजीपीटी की तरह ही आप जेमिनी से भी सवाल जवाब कर सकते हैं. iOS यूजर्स जेमिनी का इस्तेमाल गूगल एप के जरिए कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया में ‘Make in India’ प्रोडक्ट्स की मच रही लूट, अमेरिका समेत दूसरे विकसित देशों में भारत में बने सामानों की खूब डिमांड

Google ने 1.5 प्रो तकनीक द्वारा संचालित जेमिनी एडवांस्ड भी पेश किया, जो 1 मिलियन टोकन संदर्भ विंडो, दस्तावेज़ अपलोड और डेटा विश्लेषण सुविधाओं के साथ चैटबॉट की क्षमताओं को बढ़ाता है.यह एडवांस्ड वर्जन एआई-संचालित (AI-powered) सहायता का लाभ उठाने वाले यूजर्स के लिए संचार और उत्पादकता (communication and productivity) करने के लिए तैयार है.

जेमिनी AI एप को कैसे डाउनलोड करें…

  • गूगल जेमिनी एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना है.
  • वहां सर्च बॉक्स में ‘Google Gemini’ लिखकर सर्च करना है.
  • अब एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं.
  • इसके बाद गूगल असिस्टेंट को जेमिनी से रिप्लेस करने का ऑप्शन चुनना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

40 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago