Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूरी दुनिया में ‘Make in India’ प्रोडक्ट्स की मच रही लूट, अमेरिका समेत दूसरे विकसित देशों में भारत में बने सामानों की खूब डिमांड

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक बीते कुछ बरसों में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक मशीनरी, इक्विपमेंट्स ड्रग फार्मूलेशन और बायोलाजिकल एक्सपोर्ट में अमेरिकी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है.

make in india

make in india

भारत के PM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में अलग पहचान बनाने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ का खास मंत्र दिया था. जिसके बाद भारतीय प्रोडक्ट्स दुनियाभर में ब्रांड के तौर पर स्थापित होने लगा है. अमेरिका समेत दूसरे विकसित देशों में भारत में बने सामानों की मांग तेजी से बढ़ रही है. दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भारत के कुल एक्सपोर्ट में अमेरिका की हिस्सेदारी बीते 10 साल में 19 फीसदी से बढ़कर 23 परसेंट हो गई है.

वहीं यूरोप की भारत के कुल एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी 18 परसेंट से बढ़कर 23 फीसदी हो गई है. कुल एक्सपोर्ट में विकसित देशों की हिस्सेदारी में इस इजाफे से ये साबित हो रहा है कि भारत में बने अलग अलग सामान अब अपनी क्वालिटी का लोहा दूसरे देशों में भी मनवा रहे हैं. पश्चिमी देशों की एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी बढ़ने की वजह से बीते 10 सालों में भारतीय एक्सपोर्ट में एशियाई देशों की हिस्सेदारी कम हो गई है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि उन्होंने भारतीय सामान खरीदना कम किया है बल्कि ये तो दूसरे देशों में डिमांड बढ़ने का असर है.

भारत ने 15.57 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का किया एक्सपोर्ट

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक बीते कुछ बरसों में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक मशीनरी, इक्विपमेंट्स ड्रग फार्मूलेशन और बायोलाजिकल एक्सपोर्ट में अमेरिकी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. 2023-24 में भारत ने 15.57 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट किया जिसमें अमेरिकी हिस्सेदारी 35.8 फीसदी रही, 2022-23 में भारत ने 11 अरब डॉलर के स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट किया था और तब अमेरिका की हिस्सेदारी महज 19.7 परसेंट थी.

ये भी पढ़ें: EPFO ने कंपनियों के लिए नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब एम्प्लॉयर को कम देना होगा जुर्माना, जानिए किसपर होगा असर

इलेक्ट्रिक मशीनरी का बढ़ा एक्सपोर्ट

जाहिर है जिस तरह से PLI स्कीम आने के बाद एपल समेत दूसरे स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स ने भारत में उत्पादन शुरू करके या बढ़ाकर एक्सपोर्ट करना शुरू किया है उससे भारत का इस सेगमेंट में एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है. इसी तरह अगर इलेक्ट्रिक मशीनरी और इक्विपमेंट्स के निर्यात में अमेरिकी हिस्सेदारी में हुई बढ़ोतरी की बात करें तो 2015 में अमेरिका की इसमें हिस्सेदारी 12.9 फीसदी थी जो 2023-24 में बढ़कर 19.3 परसेंट हो गई है. 2023-24 में भारत ने 12.37 अरब डॉलर की इलेक्ट्रिक मशीनरी और इक्विपमेंट्स का एक्सपोर्ट किया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital