यूटिलिटी

हाइपरटेंशन की समस्या जल्द हो जाएगी खत्म, रोजाना खांए ये फल, सारी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

यदि आप अच्छी डाइट लेते है तो आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हैं. हाइपरटेंशन भी उन्हीं समस्याओं में से एक है. ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसमें आपकी डाइट अहम भूमिका निभाती है. सामान्य रक्तचाप का स्तर 120/80 mmHg या उससे थोड़ा कम होता है. लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर बहुत अधिक है, तो यह जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली और आहार में बदलाव करे.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि हाइपरटेंशन को कम करने के लिए जरूरी है कि आप लो-फैट, लो-कोलेस्ट्रॉल डाइट लें. इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए ऐसे फल और सब्जियां खाएं जिनमें फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक हो. केला हाइपरटेंशन की डाइट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

हाई ब्लड प्रेशर के लिए केला कैसे फायदेमंद है?

फाइबर और विटामिन से भरपूर – केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें फाइबर, विटामिन बी, विटामिन सी पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- केले में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. एंटीऑक्सिडेंट स्वाभाविक रूप से हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं.

पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत- केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण यह उच्च रक्तचाप के लिए उत्तम माना जाता है. इसे खाने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में पोटैशियम अहम भूमिका निभाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक मध्यम आकार के केले में 450 ग्राम पोटैशियम पाया जाता है.

ये भी पढ़ें- Cyber Fraud: आधार नंबर और सिर्फ एक जानकारी से आपका बैंक खाता हो जाएगा खाली, ठगी के नए तरीके का हुआ खुलासा

कम होता है सोडियम- केले में सोडियम की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जिसके कारण यह ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आपको बता दें कि आप जितना अधिक पोटैशियम युक्त चीजें खाते हैं, आपके शरीर से उतना ही अधिक सोडियम बाहर निकलता है.

उच्च रक्तचाप में केले का सेवन कैसे करें-

उच्च रक्तचाप के रोगी केले का सेवन कई तरह से कर सकते हैं. आप केले को सीधे भी खा सकते हैं या आप चाहें तो केले का सेवन स्मूदी या मिल्कशेक के रूप में भी कर सकते हैं. आप केले को अपने नाश्ते के सीरियल्स में मिलाकर भी खा सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago