यूटिलिटी

विदेश से पैसे भेजने के मामले में भारतीय अव्वल, एफडीआई से दोगुना 8.95 लाख करोड़ रुपये रेमिटेंस के रूप में भेजे भारत

विदेश से पैसे भेजने (रेमिटेंस) के मामले में भारतीयों का कोई जवाब नहीं. इस मामले में भारतीय दुनियाभर में इस साल सबसे आगे रहे. आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेश में रह रहे भारतीयों ने 2023-24 में 8.95 लाख करोड़ रुपये रेमिटेंस के रूप में भारत भेजे हैं. भारतीयों द्वारा भेजी गई ये धनराशि एफडीआई से भी दोगुनी बताई जा रही है.

अमेरिका और चीन पीछे

भारत में भेजे गए पैसों का ये आंकड़ा दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार अमेरिका से भी लगभग दोगुना है. इस मामले में चीन तीसरे स्थान पर है. यह पूरी धनराशि विदेश प्रत्‍यक्ष निवेश और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा भारत में लगाई गई रकम से भी दोगुना है. बता दें कि इनके द्वारा भारतीय बाजार में 4.51 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है.

वर्ल्ड बैंक के अलावा यूएन माइग्रेशन एजेंसी और आरबीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार ये लगातार दूसरा वर्ष है जब भारतीयों द्वारा 100 अरब डॉलर से ज्‍यादा की रकम भारत भेजी गई है. इनमें भी इस साल सबसे ज्यादा रकम अमेरिका और खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों के द्वारा भेजी गई है.

आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल विदेशों से आई रकम में 7.5% की बढ़ोतरी हुई है. रेमिटेंस विदेशी मुद्रा अर्जित करने का एक जरिया है. भारत में खाड़ी और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा जैसे विकसित देशों रेमिटेंस आता है.

इसे भी पढ़ें: Google Search में हुआ बड़ा बदलाव, ‘अनलिमिटेड’ सर्च रिजल्ट दिखाना किया बंद, अब नहीं कर सकेंगे स्क्रॉल पर स्क्रॉल

अमेरिका से सबसे ज्यादा भेजी गई रकम

रेमिटेंस के मामले में आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सबसे अधिक अमेरिका से आया है और यह करीब 23 फीसदी रहा. वहीं खाड़ी देशों से इसका प्रतिशत 17 फीसदी रहा. भारत के बाद मैक्सिको इस सूची में दूसरे नंबर पर है. रेमिटेंस पाने के मामले में मैक्सिको निवासियों ने विदेश से अपने देश में 5.53 लाख करोड़ रुपये भेजे. सर्वाधिक रेमिटेंस पाने वाले टॉप पांच देशों की बात करें तो इस सूची में चीन (50 अरब डॉलर), फिलिपींस (39 अरब डॉलर) और पाकिस्तान (27 अरब डॉलर) भी शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

2 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

13 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

18 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

32 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

58 minutes ago