होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है. अब सावन के पवित्र महीने में ट्रेन से यात्रा करने वाले शिव भक्तों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक बड़ा फैसला लिया है.
सावन के महीने में इस शहर में ट्रेन में यात्रियों को केवल शाकाहारी भोजन दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर जिले में 4 जुलाई से सावन महीने में केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा और मांसाहारी भोजन का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा. साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह होने के कारण यात्रियों को बिना प्याज-लहसुन का बना भोजन दिया जाएगा. शाकाहारी भोजन के साथ फल भी दिये जायेंगे. यह व्यवस्था पूरे सावन माह तक लागू रहेगी.
इस साल 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. इस बार सावन का महीना 58 दिनों का होगा. इस साल सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को आएगा और सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को आएगा.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन सबसे पवित्र महीनों में से एक है. इस माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के उपासक व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं. श्रावण माह में कांवरिये कांवर यात्रा भी करते हैं.
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…