Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian Railway: सावन में यात्रियों को लिए अच्छी खबर,  रेलवे ने प्लेटफॉर्म-ट्रेनों में नॉनवेज की कर दी नो एंट्री, मिलेगी वेज थाली

Vegetarian Food in Trains: इस साल 4 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है. इस पवित्र माह की शुरुआत होते ही बिहार के भागलपुर में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नॉन-वेज खाना मिलना बंद हो जाएगा.

Indian Railway:  रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही सावन का महीना शुरू होने वाला है. अब सावन के पवित्र महीने में ट्रेन से यात्रा करने वाले शिव भक्तों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक बड़ा फैसला लिया है.

सावन के महीने में इस शहर में ट्रेन में यात्रियों को केवल शाकाहारी भोजन दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर जिले में 4 जुलाई से सावन महीने में केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा और मांसाहारी भोजन का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा. साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा.

बिना प्याज-लहसुन के खाना परोसा जाएगा

हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह होने के कारण यात्रियों को बिना प्याज-लहसुन का बना भोजन दिया जाएगा. शाकाहारी भोजन के साथ फल भी दिये जायेंगे. यह व्यवस्था पूरे सावन माह तक लागू रहेगी.

इस बार सावन का महीना 58 दिनों का होगा.

इस साल 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. इस बार सावन का महीना 58 दिनों का होगा. इस साल सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को आएगा और सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को आएगा.

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन सबसे पवित्र महीनों में से एक है. इस माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव के उपासक व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं. श्रावण माह में कांवरिये कांवर यात्रा भी करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital