यूटिलिटी

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब IRCTC पर मिलेगा फ्री खाना

Indian Railway: भारत में लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेलवे से सफर करना काफी बेहतर माना जाता है. यदि आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते रहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल रेल यात्रियों को क्योंकि आईआरसीटीसी (IRCTC)ने फ्री खाना देने की योजना (IRCTC Free Meal)बनाई है. लेकिन इसके नियम में एक बदलाव है.  खाना केवल उन यात्रियों को मिलेगा जिनकी ट्रेन लेट हो गई है. यदि आपकी ट्रेन लेट हो गई है तो आपको एक भी पैसा बिल नहीं देना है. इसकी पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी (IRCTC)की होगी. ये सुविधा शुरू करने के पीछे रेलवे का उद्देश्य है कि अक्सर जब ट्रेन लेट हो जाती है तो यात्रियों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाने की होती है. इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है.

ब्रेकफास्ट, लंच या डीनर तीनों ही फ्री देने की सुविधा

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यदि आपकी ट्रेन लेट हो गई है तो आपको ब्रेकफास्ट, लंच या डीनर तीनों ही फ्री देने की सुविधा रेलवे की ओर से मिलेगी. यही नहीं रेलवे वेज और नॅानवेज दोनों ही प्रकार का खाना आपको प्रदान करेगा. यहां पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं. इसलिए यदि आपकी ट्रेन लेट हो जाएं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप सीधे आईआरसीटीसी (IRCTC)की वेबसाइट पर जाकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री ऑफ कॅास्ट.

ये भी पढ़ें- WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप का नया फीचर है कमाल, फोटो से ही कॉपी हो जाएगा टेक्स्ट, ट्राई किया है आपने?

ट्रेन लेट होने पर मिलेगा सुविधा का लाभ

आपको पता होना चाहिए कि फ्री खाने की सुविधा का लाभ आपको तभी मिलेगा तब आपकी ट्रेन लेट हो गई हो. ट्रेन लेट होने पर भी कुछ शर्ते दी गई है. जिसके तहत कम से कम 2 घंटे ट्रेन लेट होने पर ही आपको ये सुविधा का लाभ मिल सकता हैं. यही नहीं देश के अधिकतर रेलवे स्टेशन पर विश्राम की सुविधा भी आपको दी जाएगी. विश्रामालय में ही आप खाना भी ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ 20 रुपए ही देने होंगे. साथ ही आपके खाने की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 minute ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

44 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

51 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago