होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Reliance Jio ने अपने Jio Fiber ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक नया और सस्ता प्लान पेश किया है. कंपनी ने इस नए प्लान को बैक-अप प्लान नाम दिया है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 198 रुपये है और यह अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा ऑफर करेगा. साफ है कि इसमें डाटा की कोई लिमिट नहीं होगी, इस प्लान को खासतौर पर Tata IPL के लिए पेश किया गया है. ग्राहक इस प्लान के साथ 10Mbps से 100Mbps तक की स्पीड चुन सकते हैं. साथ ही नए प्लान को 30 मार्च से रिचार्ज कराया जा सकता है.
JioFiber ब्रॉडबैंड बैक-अप प्लान सिर्फ 198 रुपये प्रति माह के बेस प्राइस पर उपलब्ध होगा. साथ ही आपको 10 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान में अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग भी मिलती है. इस प्लान में वनक्लिक स्पीड अपग्रेड की सुविधा भी मिलती है. इसका मतलब है कि आप 1, 2, 7 दिनों के लिए एक-क्लिक स्पीड अपग्रेड कर सकते हैं और स्पीड को 30 एमबीपीएस या 100 एमबीपीएस तक बढ़ा सकते हैं.
अगर आपको लगता है कि आपको अपने प्राइमरी इंटरनेट कनेक्शन के लिए 30 एमबीपीएस स्पीड चाहिए तो आपको एक दिन के लिए 21 रुपये, 2 दिन के लिए 31 रुपये और 7 दिन के लिए 101 रुपये खर्च करने होंगे. साथ ही अगर आप 100 एमबीपीएस स्पीड चाहते हैं तो आपको 1 दिन के लिए 32 रुपये, 2 दिन के लिए 52 रुपये और 7 दिन के लिए 152 रुपये देने होंगे. जियो फाइबर बैकअप प्लान में भी 100 रुपये और 200 रुपये के दो प्लान हैं. इसमें 400 लाइव टीवी चैनल, 4के सेट टॉप बॉक्स के साथ 6 ओटीटी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- UPI Payment: UPI पेमेंट करने वालों को बड़ा झटका! 2000 से ज्यादा का पेमेंट तो देनी पड़ेगी फीस, जानें कितना लगेगा चार्ज
बैकअप योजना न्यूनतम पांच महीने की अवधि के लिए उपलब्ध है. इसे पाने के लिए आपको 1490 रुपये (पांच महीने के लिए 990 रुपये और इंस्टालेशन के लिए 500 रुपये) चुकाने होंगे. एसटीबी अपग्रेड के लिए भी लेकिन आपको पांच महीने के लिए कुल 500 रुपये या 1000 रुपये देने होंगे. यह सब उपयोगकर्ता की योजना पर निर्भर करता है। बिल पर अतिरिक्त जीएसटी भी लागू होगा.
Mohini Ekadashi: मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन धृष्टबुद्धि की कथा सुनने…
Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…
Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…
Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…