यूटिलिटी

Jio New Recharge Plan: Jio लेकर आया सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 61 रुपये में 5G डेटा, जानिए पूरी डिटेल्स

Jio New Recharge Plan: Jio अपने ग्राहको के लिए तरह-तरह के प्लान पेश करता रहता है. इस दौरान जियो कि ओर से नए प्लान का ऐलान किया है. ये रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो 5G में अपग्रेड करना चाहते हैं. वैसे तो कंपनी के अधिकतर प्लान्स 5G एलिजिबिलिटी के साथ लॉन्च किए जाते हैं. लेकिन कुछ रिचार्ज में यूजर्स को 4G डेटा ही मिलता है. ऐसे यूजर्स इस जियो के नए प्लान को खरीदकर 5G में अपग्रेड करवा सकते हैं.

जियो 5G जब से लॉन्च हुआ तब से कई लोग जियो 5G के रिचार्ज प्लान्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने इनके लिए अलग से कोई भी प्लान लॉन्च नहीं किया है, लेकिन कुछ रिचार्ज के साथ यूजर्स को 5G एलिजिबिलिटी दी जा रही है. वहीं जिन रिचार्ज प्लान्स के साथ 5G एलिजिबिटी नहीं मिल रही, उसके लिए जियो ने इस रिचार्ज प्लान को 5G अपग्रेड के नाम से लॉन्च किया है.

Jio 61 रुपये में रिचार्ज प्लान्स

Jio के काफी सस्ते रिचार्ज प्लान्स में आता है 61 रुपये वाला रिचार्ज जिसमें यूजर्स को 5Gडेटा का लाभ मिल रहा है. जियो का ये प्लान एक डेटा वाउचर के तौर पर मिलता है. इसमें आपको कोई दूसरा लाभ नहीं मिलता है. इसमें आपको 6GB 5G डेटा के साथ ही यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा यूज करने के लिए एलिजिबल हो जाएगा. इस प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं है. जियो के इस ऑफर का फायदा 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये पर भी दिया जा रहा है. इसके ऊपर के रिचार्ज प्लान्स 5G एलिजिबिलिटी के साथ मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Lenovo ThinkPhone: 512GB स्टोरेज, 12GB रैम और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट…धांसू है यह स्मार्टफोन

5G अपग्रेड

इस रिचार्ज प्लान्स का ये मतलब नहीं है कि इस प्लान के बाद आपके फोन में 5G नेटवर्क का लाभ मिलने लगेगा. अगर आपके पास एक 5G स्मार्टफोन है और आप उस इलाके में रहते है. जहां Jio 5G मौजूद है, तो ही आपको 5G नेटवर्क का लाभ मिलेगा. जियो की 5G सर्विस अभी तक सभी के लिए लाइव नहीं की गई है, बल्कि ये चुनिंदा यूजर्स को ही दिया जा रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago