यूटिलिटी

LPG Cylinder Price: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171.50 रुपये की कटौती, जानें- दिल्ली से लेकर बिहार तक की कीमत

Commercial LPG Price: मई महीने की शुरूआत होते ही सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए हैं. गैस के दाम केवल महानगरों में ही नहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों में कम हुए हैं. गैस कंपनियों की ओर से नए दाम अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं. कानपुर, पटना रांची और चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दामों में 171.50 रुपये की कटौती की गई है. सरकार ने 1 मई से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी आने के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 1,856.50 रुपए की कीमत पर मिलेगा.

महानगरों में क्या हैं गैस के दाम

आज मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,808.50 रुपये है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,960.50 रुपये है. चेन्नई में आज से 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर 2,021.50 रुपये में बिक रहा है. हालांकि सरकार की तरफ से 14.2 किलो रसोई गैस वाले सिलेंडर के दाम पर कोई बदलाव नहीं हुआ है. एलपीजी सिलेंडर के कीमत में कटौती से पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्रमशः 2,028 रुपये, कोलकाता में 2,132 रुपये, मुंबई में 1,980 रुपये और चेन्नई में 2,192.50 रुपये थी.

यह भी पढ़े- Karnataka Elections 2023: PM मोदी की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, रोड शो के दौरान महिला ने फूलों के साथ फेंका मोबाइल

हर महीने बदलते हैं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हर महीने बदलाव होता है. अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे. 1 अप्रैल को इसकी कीमत में 92 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि इससे पहले 1 मार्च 2023 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. एक साल पहले 1 मई 2022 को दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये पर पहुंच गई थी और आज घटकर 1856.50 रुपये रह गई है. इसमें मांग की गई है कि दिल्ली के 499 रुपए कम किए गए हैं.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम

दिल्ली में 1103, कोलकाता में 1129, मुंबई में 1112.5, चेन्नई में 1118.5 और पटना में 1201। गौरतलब है कि घरेलू गैस के दाम में 50 रुपये की कमी की गई थी. वहीं, कमर्शियल गैस के दाम में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago