यूटिलिटी

Marry Now Pay Later: टेंशन फ्री होकर करें शादी, आसानी से मिलेगा फंड, सिर्फ दो घेंटों में मिलेंगे पैसे

Marry Now Pay Later: शादियों का सीजन अभी खत्म हुआ है. कुछ दिनों बाद फिर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा. यदि आने वाले दिनों में आपकी शादी (Marry)होने वाली है और आपके पास पैसों की कमी है और आप इसकी वजह से कई शौक पूरे नहीं हो पा रहे तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि अब आपको घर और कार के ही तरह शादी के लिए भी लोन मिलने वाला है. आपको बता दें कि मेरी नाऊ पे लेटर (Marry Now,Pay Later)का यूज करके आप शादी में जमकर खुशियां मना सकते हैं. ये लोन नए जोड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद होगा, ऐसे जोड़े जिन्हें शादी के बाद भी कुछ पैसा खर्च करना है. जैसे हनीमून आदि स्थानों पर तो आप असानी से कर सकते है.

आसान किस्तों में करें भुगतान

दरअसल, शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होता है. लेकिन कई बार पैसे के अभाव में व्यक्ति कम समसाधनों में ही शादी जैसे खास इवेंट को निपटा लेता है. लेकिन मेरी नाऊ पे लेटर ऐसे लोगों के लिए एक संजीवनी की तरह बन कर आया है. क्योंकि संबंधित व्यक्ति पैसे न होते हुए भी शादी के अवसर पर जमकर खर्च कर सके. साथ ही बाद में आराम से उस लोन को आसान किस्तों में चुकता भी कर सकता है. आपको बता दें कि  BNPL बाय नाऊ पे लेटर सुविधा पहले से कई फिनटेक कंपनियां दे रही हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पाते.

ये भी पढ़ें- Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब IRCTC पर मिलेगा फ्री खाना

दिल्ली एनसीआर में चालू है सुविधा

आपको बता दें कि इंडिया में शादी के अवसर पर लोग जमकर पैसा खर्च करते हैं. ऐसे में अवसर को भांपते हुए फिनटेक कंपनियों ने डिमांड के हिसाब से मैरी नाऊ पे लेटर स्कीम को लॉन्च की है. कंपनियों का उदे्श्य वेडिंग के बढ़ते मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करना है. कंपनी ने फिलहाल दिल्ली में ये सुविधा देनी शुरू कर दी है. यही नहीं फिनटेक कंपनी ने इसके लिए एनसीआर के टॅाप होटलों से करार भी किया है. ट्रायल के बाद देशभर में मैरी पे नाउ स्कीम के तहत शादी लोन प्रोवाइड कराने की योजना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र, कॉलेजियम पर जातिगत भेदभाव के लगाए आरोप; न्यायिक नियुक्तियों में मांगा समान प्रतिनिधित्व

BR Gavai: पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्यायपालिका…

11 minutes ago

चुनाव से पहले सीएम योगी ने ब्यूरोक्रेसी का किया पोस्टमार्टम, नोएडा से वाराणसी तक के बदले पुलिस कमिश्नर

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. वाराणसी,…

14 minutes ago

आयुष्मान भारत कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे हैं? इलाज शुरू कराने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर जान लें

आयुष्मान भारत कार्ड से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है, लेकिन सिर्फ कार्ड होना…

34 minutes ago

13 साल बाद प्रेमी को छोड़ ससुराल लौटी पत्नी, पति से बोली- साथ रखो वरना ऊपर पहुंचा दूंगी

Mirzapur News: मिर्जापुर में 13 साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला…

48 minutes ago

आम आदमी पार्टी के नेता और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी दीपक सिंगला को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में…

49 minutes ago