यूटिलिटी

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: अब मिलेगी मुफ्त बिजली, यहां जानें कैसे उठाएं इस योजना का लाभ?

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं आए दिन चलती रहती हैं. इसमें कई योजनाओं को राज्य सरकार चलाती है तो कई योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है. बात अगर भारत सरकार की योजनाओं की करें तो इसमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं जिसमें से एक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शामिल है. इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जाने की योजना है. इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाना है. आइए जानते हैं इस योजना का किस तरह से आप उठा सकते हैं लाभ?

क्या है पीएम सूर्य घर योजना?

पीएम सूर्य घर योजना के तहत आपको 300 यूनिट तक बिजली मिलेगी. इस योजना के तहत आपकी छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा. इसके खर्च में सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. इससे आपका बिजली बिल लोड काफी कम हो जाएगा. आप बिजली बिल से मुक्त भी हो जाएंगे. इस योजना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी. इस योजना का लाभ भारतीय नागरिक ले सकते हैं. हालांकि, योजना के दायरे से सरकारी कर्मचारियों को बाहर रखा गया है. योजना का लाभ हासिल करने के लिए आपकी सालाना आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

अगर आप एक किलोवाट का कनेक्शन लगवाते हैं तो आपको 65 हजार रुपए खर्च करने होंगे. इसमें 30 हजार केंद्र सरकार और 15,000 रुपये राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी रही है. इस प्रकार आपको करीब 45 हजार रुपये की छूट मिल जाएगी. कोई भी पार्टी एक से लेकर 10 किलोवाट तक के प्लांट घरों में लगवा सकते हैं. छोटे उद्यमी भी इसका लाभ ले सकेंगे. केंद्रीय बजट में कस्टम ड्यूटी कम किए जाने के बाद सोलर पैनल लगवाना 12 फीसदी सस्ता हो सकता है.

मुफ्त बिजली योजना के तहत सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को सब्सिडी का लाभ दिए जाएंगे. करीब 10 किलोवाट वाले प्लांट में 5 लाख का खर्च आता है. इसमें से करीब 1.08 लाख रुपये का अनुदान मिल सकता है. इस योजना को नवीन नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण यूपीनेडा की ओर से संचालित किया जा रहा है. जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 17 हजार घरों में प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया गया. बिजली की बचत की योजना के तहत इसका पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने की तैयारी है.

सोलर पैनल लगाने के प्रक्रिया

शामली जिले में 5 कंपनियों को इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए अधिकृत किया गया है. अब तक 102 घरों पर सोलर पैनल लग चुके हैं और लाभार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी आरबी वर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा घरों को सोलर पैनल से रोशन करना है. अगर किसी उपभोक्ता के पास तुरंत रकम नहीं है तो उसे लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: खत्म होने वाला है इंतजार, दशहरा से पहले किसानों को मिलेगा तोहफा, जानें कब तक खाते में आएगी 18वीं किस्त

सोलर पैनल से बिजली बिल में मिलेगी राहत

सोलर पैनल लगावाकर उपभोक्ता अपने बिजली बिल में भारी छूट पा सकते हैं. 25 साल की कार्यक्षमता वाले ये पैनल पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने घर को सोलर पावर से रोशन करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

42 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

54 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

1 hour ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

2 hours ago