पॉजिटिव न्यूज

UPSC का ख्वाब टूटा तो बैंगलोर में की 35 लाख की नौकरी, लेकिन नहीं भरा मन; ऊंट का दूध बेचा, अब ₹35 करोड़ रेवेन्यू

Success Story of Nirmal Choudhary: यह सक्‍सेस स्‍टोरी है राजस्‍थान के युवा उद्यमी निर्मल चौधरी की, जिन्होंने कभी सिविल सर्विसेज के जरिए देश सेवा के ख्‍वाब संजोए थे. उसके लिए उन्होंने तीन बार प्रयास किया, हालांकि चयन नहीं हो पाया. फिर उन्‍होंने उसी मेहनत और लगन से अपनी असफलता को एक संपन्न व्यवसाय में बदल डाला. उन्होंने ‘मिल्क स्टेशन’ लॉन्च किया, जो ऊंट के दूध से बने उत्पादों पर केंद्रित एक डेयरी ब्रांड है.

निर्मल की व्यावसायिक सफलता को बस इतने से समझा सकता है, कि वित्त वर्ष 2024 में उनकी कंपनी ने 35 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है. और, अब अपनी आइसक्रीम पेश करने और आगे विस्तार करने की योजना के साथ निर्मल पांच साल के भीतर 100 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिससे डेयरी उद्योग में उनकी जगह मजबूत होगी और साथ ही सकारात्मक सामाजिक प्रभाव भी पड़ेगा.

जोधपुर के लाल निर्मल चौधरी का कमाल

निर्मल चौधरी कहते हैं, “लगातार तीन साल तक सिविल सेवाओं के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद, मैंने यूपीएससी को छोड़ा था. मैं बैंगलोर चला गया और एलन करियर इंस्टीट्यूट के मानव संसाधन विभाग में शामिल हो गया, जहां 35 लाख रुपये सालाना का सम्मानजनक वेतन मिलने लगा. इस तरह मैं लाइफ को सेटल करना चाहता था. यहां तक ​​कि मेरे माता-पिता ने भी मुझे सिविल सेवाओं के अलावा अन्य जॉब तलाशने का सुझाव दिया. मगर, किस्‍मत को कुछ और ही मंजूर था.”

2.5 करोड़ के निवेश से शुरू किया व्यवसाय

बकौल निर्मल, “मैं एक किसान परिवार से आता हूं और आर्थिक स्थिति भी अच्‍छी थी. हालांकि, जोधपुर में अपनी जड़ों की ओर लौटने और कुछ सार्थक करने की लालसा ने मुझे कॉर्पोरेट लाइफ को पीछे छोड़ने के लिए तैयार किया. 2021 में, मैंने मिल्क स्टेशन की स्थापना के लिए एक बैंक लोन से 2.5 करोड़ रुपये का निवेश किया. स्थानीय डेयरी मार्केट में, विशेष रूप से ऊंट के दूध से बने उत्पादों की अहमियत को समझते हुए मैंने ऊंट प्रजनन को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रजनकों का समर्थन करने का लक्ष्य रखा.”

अब 100 Cr के रेवेन्यू पर फोकस, ब्रांड के कई प्रोडक्ट

उन्‍होंने कहा, “मिल्क स्टेशन शुरू होने पर मेरे ब्रांड ने जल्द ही उत्पादों का विस्तार किया और घी, छाछ, लस्सी, पनीर, दही और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा बनाए गए ऊंट के दूध से बनी कुकीज़ भी ब्रांड में शामिल कीं. अच्‍छी क्‍वालिटी और ताजा उत्पादों के कारण मिल्क स्टेशन से मुझे भरपूर कमाई होने लगी. अब अपना ब्रांड देशभर में पहुंचाना चाहता हूं.”

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

3 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

15 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

20 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

27 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago