यूटिलिटी

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप का दमदार फीचर, अब 30 नहीं एक साथ 100 फोटो-वीडियो शेयर कर पाएंगे यूजर, जानें डिटेल

वॉट्सऐप मैसेंजर अपने ऐप में समय-समय पर नए फीचर्स पेश करता रहता है और अपडेट होता रहता है. हर साल की तरह इस बार भी वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए कई मजेदार और शानदार फीचर्स लेकर आई. इन फीचर्स ने न केवल हमारे मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया बल्कि हमारी लाइफ को आसान बना दिया. इसके अलावा कुछ फीचर्स के कारण हमारी प्राइवेसी और सिक्योरिटी पहले से और भी मजबूत कर हुई है.आज हम आपको मेटा द्वारा वॉट्सऐप में पेश किए गए फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

अब कंपनी ने एक और जबर्दस्त फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर वॉट्सऐप में एक साथ 100 फोटो-वीडियो शेयर कर सकेंगे. अब तक वॉट्सऐप चैट में एक बार में अधिकतम 30 मीडिया फाइल्स को ही शेयर किया जा सकता था. वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने ट्वीट करके दी.

WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट साक्षा किया है. शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता हैं, कि गैलेरी से मीडिया फाइल्स सेलेक्ट करने पर स्क्रीन में नीचे की ओर एक नोटिफिकेशन दिया गया है. इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि आप 100 से अधिक मीडिया आइटम को शेयर नहीं कर सकते. अपडेट से पहले यूजर्स को केवल 30 फोटो-वीडियो और दूसरे मीडिया को वॉट्सऐप में फ्रेंड्स और फैमिली के साथ साक्षा करने का ऑप्शन दिया जाता था.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: भारतीय रेलवे ने किया बड़ा ऐलान! अब शुगर के मरीज भी कर सकेंगे सेहतमंद खाना ऑर्डर

बीटा वर्जन में आया लेटेस्ट अपडेट

WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस फीचर को कंपनी अभी बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करने जा रही है. अगर आप वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड का 2.23.4.3 बीटा वर्जन उपयोग करे हैं, तो आप इस फीचर का आनंद ले सकते हैं. कंपनी बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इस फीचर के स्टेबल अपडेट को ग्लोबल यूजर्स के लिए रिलीज करने वाली है. यूजर्स को यह फीचर काफी पसंद आने सकता है क्योंकि यह यूजर्स को एक बार में पूरा ऐल्बम शेयर करने का ऑप्शन दे रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इसके स्टेबल वर्जन के रोलआउट का ऐलान किया जाएगा.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago