यूटिलिटी

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, आज से महंगी हो गई लोन की EMI, जानिए किस-किस पर होगा असर

भारत का सबसे बड़े सरकारी बैंक (SBI) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है. अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो बैंक का ये बड़ा फैसला जरूर जान लें. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी अलग-अलग अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स यानी (एमसीएलआर) में 10 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें आज गुरुवार 15 अगस्त, 2024 से लागू हो चुकी हैं. बता दें कि SBI द्वारा MCLR में बढ़ोतरी का यह लगातार तीसरा महीना है.

ये हैं नई दरें

तीन साल की अवधि के लिए एसबीआई का नया एमसीएलआर अब 9% से बढ़कर 9.10% हो गया है, जबकि ओवरनाइट एमसीएलआर 8.10% से बढ़कर 8.20% हो गया है. यहां देखिए डिटेल-

  • ओवरनाइट: 8.10% से बढ़कर 8.20%
  • एक महीना: 8.35% से बढ़कर 8.45% हो गया
  • तीन महीने: 8.40% से बढ़कर 8.50%
  • छह महीने: 8.75% से बढ़कर 8.85%
  • एक साल: 8.85% से बढ़कर 8.95%
  • दो साल: 8.95% से बढ़कर 9.05%
  • तीन साल: 9.00% से बढ़कर 9.10%

MCLR Rate का ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

SBI से पहले कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक भी अपने एमसीएलआर दरों में बदलाव कर चुके हैं. इनकी दरें भी इसी महीने से लागू हो चुकी हैं. जब कोई भी बैंक एमसीएलआर दर में बदलाव करती है तो उसका सीधा असर उसके ग्राहकों पर पड़ता है. दरअसल, एमसीएलआर वह मिनिमम दर होती है, जिसके नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता. एमसीएलआर जितना बढ़ता है लोन पर ब्याज भी उतना बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त आने से पहले करा लें ये जरूरी चीजें, वरना रुक सकते हैं पैसे

लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी

पीएसयू बैंक ने जून 2024 से कुछ अवधियों में एमसीएलआर को 30 आधार अंक (BPS) तक बढ़ाया है. एमसीएलआर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसके नीचे कोई बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़कर, उधार नहीं दे सकता है. एमसीएलआर रेट में बढ़ोतरी का मतलब है कि ग्राहकों के लिए होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन जैसे कर्ज का महंगा होना. बता दें कि आरबीआई द्वारा अप्रैल 2016 में उधार दरों के लिए बेंचमार्क के रूप में पिछली आधार दर प्रणाली की जगह एमसीएलआर की शुरुआत की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

17 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

52 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago