महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
By Shubhra Rai
Photo- ICC (@ICC) /Twitter
Virat Kohli Test Captaincy: सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी में बदलाव की मांग जोर पकड़ रही है. डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की शर्मनाक हार ने एक बार फिर टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई पर कई सवाल उठा दिए हैं. फैंस डिमांड कर रहे हैं कि विराट कोहली को रोहित शर्मा की जगह लेनी चाहिए और मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास उनसे बेहतर ऑप्शन नहीं है. अब सवाल ये है कि क्या विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए तैयार होंगे. क्योंकि व्हाइट बॉल क्रिकेट में तो भारत के पास कप्तानी के कई विकल्प हैं, पर रेड बॉल में अभी सिर्फ विराट नजर आते हैं.
टेस्ट कप्तानी में बुरी तरह फ्लॉप हुए रोहित
WTC फाइनल के जरिए रोहित शर्मा SENA देशों में पहली बार कप्तानी कर रहे थे. उम्मीद यही थी कि वो भारत के 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करेंगे लेकिन, इस मोर्चे पर वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे. चाहे बात मैदान पर बेस्ट प्लेइंग-11 उतारने की बात हो या बॉलिंग और फील्ड प्लेसमेंट में बदलाव से जुड़े उनके हर फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसी रिपोर्ट है कि वेस्ट इंडीज का दौरा उनकी टेस्ट कप्तानी का आखिरी राउंड हो सकता है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: इंग्लिश फैंस ने स्टीव स्मिथ के 5 साल पुराने जख्म कुरेदे, गाना गाकर किया बुरी तरह ट्रोल
विराट की टेस्ट कप्तानी में 58.82 फीसद मैच जीते हैं
विराट कोहली के जो आंकड़े है वो इस बात की गवाही देते हैं कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तानों की लिस्ट में वो सबसे बेस्ट हैं. टीम इंडिया ने विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी में 58.82 फीसद मैच जीते हैं. एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक सबकी राय में विराट कोहली को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान संभालनी चाहिए. हालांकि,ये देखना भी बेहद दिलचस्प होगा की जिस कप्तानी को विराट ने अपनी मरजी से खुद छोड़ी क्या अब वो एक बार फिर उस गद्दी पर वापसी करना चाहेंगे. हां, मगर एक बात तो तय है कि टीम इंडिया को जल्द से जल्द रोहित की जगह टेस्ट टीम का कप्तान ढूंढना होगा. क्योंकि ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे कुछ खिलाड़ी इस रेस में थे जरूर मगर उनकी इंजरी ने उनको इस मामले में काफी पीछे कर दिया है.
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…