होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
स्मृति ईरानी की बेटी शनैल की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे फिल्मी सितारे (फोटो)
Shah Rukh Khan: केंद्रीय महिला मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी की कुछ दिनों पहले 9 फरवरी को राजस्थान के खिमसर फोर्ट एंड पैलेस में शादी हुई थी, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. वहीं अब स्मृति ईरानी की बेटी की रिसेप्शन पार्टी की भी झलक देखने को मिली है. इसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे शिरकत करते दिख रही है. इतना ही नहीं इस वेडिंग में पठान यानी एक्टर शाहरुख खान भी नजर आए हैं, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
दरअसल बादशाह स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे. इस दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय और एकता कपूर भी इस पार्टी नजर आईं थीं. लाल बनारसी साड़ी में दुल्हन की मां यानी स्मृति ईरानी बेहद प्यारी लग रही थीं. आपको बता दें कि मौनी रॉय और स्मृति ईरानी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं. मौनी ने स्मृति ईरानी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.
इस खास मौके की तस्वीरें कुछ देर पहले एक्ट्रेस मौनी रॉय ने शेयर की हैं. इसमें स्मृति ईरानी और न्यूली मैरिड कपल के साथ मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार पोज देते हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में शाहरुख भी हमेशा की तरह ब्लैक फॉर्मल में हैंडसम नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Monalisa के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप?
बता दें, स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी की पहली शादी से हुई बेटी शैनेल हैं. जबकि स्मृति और जुबिन के दो बच्चे हैं बेटा जोहर और बेटी जोइश. तीनों बच्चे एक-दूसरे के काफी करीब हैं. इसके अलावा स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शनैल का नाम शाहरुख खान ने रखा है, जो कि जुबिन ईरानी के खास दोस्त हैं.
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…