यूटिलिटी

Samsung के फोन पर मिल रहा है 2 हजार रु तक का डिस्काउंट, जानें कब तक है ऑफर

Samsung Galaxy F04 फोन हाल ही में लॉन्च किया गया है. अब इस फोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. ये Samsung कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. इसमें 4GB रैम के साथ HD+ स्क्रीन  है. इसमें कैमरा 13-मेगापिक्सल का दिया गया है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी है.

Samsung Galaxy F04 की कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy F04 की कीमत भारत में 9,499 रुपये है. इस फोन को खरीदने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है. इसके साथ ही बायर्स 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर खरीद सकते हैं. ऐसे में आप इस फोन को 7,499 रुपये में भी खरीद सकते  हैं.

Samsung Galaxy F04 की सेल आज यानी 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी. इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किया जा रहा है. इस फोन को Opal Green और Jade Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

ये भी पढ़ें- Indian Railway: जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में सफर, कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं, यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा

Samsung Galaxy F04 के फीचर्स

Samsung Galaxy F04 में 6.5-इंच की LCD स्क्रीन HD+ रेज्योलूशन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का दिया गया  है. इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी मौजूद है. ये फोन MediaTek Helio P35 चिपसेट के साथ मिल रहै है. इसमें इंटीग्रेटेड IMG PowerVR GE8320 GPU मौजूद है.

ये फोन 4GB तक के रैम के साथ मिल रहा है. हालांकि, इसको रैम प्लस फीचर से वर्चुअल 4GB और बढ़ाया गया है. इसमें Android 12 बेस्ड OneUI 4.1 मिल रहा है. कंपनी इसमें दो एंड्रॉयड अपग्रेड देने का भी दे रही है.

इसमे रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर LED फ्लैश के साथ मिल रहा है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.
Samsung के इस बजट फोन में 5000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह फेस अनलॉक फीचर मिल रहा है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम 4G, WiFi 802.11, Bluetooth 5.0 और GPS का सपोर्ट मिल रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

6 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago