खेल

Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, भारतीय टीम तैयार, 13 जनवरी से होगा ‘शंखनाद’

Hockey World Cup Opening Ceremony: 2023 पुरुषों का हॉकी विश्व कप कटक के बाराबती स्टेडियम में एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ. ओडिशा को लगातार दो बार मेगा इवेंट की मेजबानी करने का मौका मिला. बुधवार को हॉकी वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने धमाल मचाया. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की समेत कई दिग्गज सभी 16 टीमें के वेल्कम के लिए मौजूद थे.

तस्वीरों में देखें ओपनिंग सेरेमनी का रोमांच

कटक के बाराबाती स्टेडियम में हजारों दर्शकों की उपस्थिति में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई. ये कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ यहां बॉलीवुड स्टार्स का भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिला. सेरेमनी की शुरुआत राज्य के ट्राइबल डांस आर्ट के साथ हुई.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: 16 टीमों की जंग; हॉकी वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां और किसके होंगे मैच?

13 जनवरी से खेले जाएंगे मुकाबले

ओपनिंग सेरेमनी के बाद अब 13 जनवरी से टूर्नामेंट में ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश करने वाली 16 टीमें आपस में भिड़ेंगी. जैसा की टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है, ऐसे में हर भारतीय की तमन्ना है कि हमारी टीम वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाए. भारतीय टीम पहला मैच 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम पर स्पेन से खेलेगी. शुरुआत से ही भारत टूर्नामेंट में अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहेगा लेकिन किसी भी विरोधी टीम को कम आंकना बड़ी गलती होगी.

डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम सबसे बड़ी चुनौती

2018 में हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने वाली बेल्जियम की टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है. वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया दौर में दूसरे नंबर पर है, तो जर्मनी भी इन टीमों के मुकाबले शानदार रही है. ऐसे में अगर टीम इंडिया को टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना है तो उसे अपने खेल को और पुख्ता करना होगा.

टीम इंडिया इस प्रकार है –

गोलकीपर: कृशन बी पाठक और पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह , हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago