होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
वोटर आईडी कार्ड को एक राज्य से दूसरे राज्य में ऑनलाइन ट्रांसफर
Voter ID Card: अक्सर लोग शिक्षा, नौकरी या किसी अन्य कारण से एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते रहते हैं. दूसरे राज्यों में शिफ्ट होने के बाद आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपना वोटर आईडी कार्ड अपडेट कराएं. लेकिन नए राज्य में वोटर आईडी कार्ड के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाना आसान नहीं है. इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि वोटर आईडी कार्ड को घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कैसे करें.
पासपोर्ट साइज 2 फोटोग्राफ, एड्रेस प्रूफ, बैंक पासबुक की कॉपी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आईटीआर प्रूफ, हालिया रेंट एग्रीमेंट, यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, टेलीफोन और गैस आदि), आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मौजूदा आईडी कार्ड की प्रति. आपको इन सभी दस्तावेजों को पीडीएफ या जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में कन्वर्ट करना होगा. अपडेट के समय आपको इन दस्तावेजों को उसी प्रारूप में अपलोड करना होगा.
ये भी पढ़ें- Milk Price Hike: महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 14 महीने में दोगुनी से ज्यादा बढ़े दूध के दाम
सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाएं. यहां होमपेज पर सबसे नीचे आपको वोटर आईडी कार्ड अपडेट करने का विकल्प दिखेगा. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने फॉर्म 8 (Form 8) का फॉर्म खुल जाएगा. यहां नाम, जन्म तिथि, राज्य, क्षेत्र, नया स्थानीय पता आदि जानकारी दर्ज करें.
अब वैकल्पिक विवरण में अपना ई-मेल पता और फोन नंबर भरें. इसके बाद आपको फोटोग्राफ, मूल आईडी और एड्रेस प्रूफ दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके बाद कैप्चा नंबर डालें और डिक्लेरेशन ऑप्शन भरें. अपनी दी गई जानकारी को चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. वोटर आईडी कार्ड अपडेट के लिए आपका आवेदन जमा किया जाएगा. आईडी कार्ड अपडेट होने के बाद ई-मेल या मोबाइल पर मैसेज के जरिए जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद आपकी पहचान उस राज्य के स्थायी निवासी के रूप में हो जाएगी. चुनाव के समय आप उस राज्य या निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट भी डालेंगे.
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…