यूटिलिटी

क्या है UPI Lite Feature, जिसे लेकर RBI ने बढ़ाई UPI वॉलेट और ट्रांजैक्शन की लिमिट, जानें इसके लाभ

UPI Lite new rules 2024: भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है. यूपीआई एक प्रमुख और सुरक्षित ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर आया है. आपको बता दें हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा यूपीआई लाइट को लॉन्च किया गया है. यह एक फ़ास्ट और सरल प्लेटफॉर्म है, जो लो-वैल्यू ट्रांजैक्शंस के लिए एक सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करता है. यहां जान लीजिए कैसे UPI Lite पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करें.

UPI Lite क्या है?

यूपीआई लाइट एक प्रकार का ऑनलाइन वॉलेट की तरह काम करता है. इसमें सबसे पहले आपको पैसे ट्रांसफर करने होते हैं, जो आप यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं. इसके बाद, आप छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे कि दूध, फल या कोई अन्य छोटी चीज खरीदते समय आप इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं.

UPI Lite के फीचर्स

यूपीआई का उपयोग करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है, लेकिन यूपीआई लाइट में यह जरूरी नहीं है. इसके साथ ही, यूपीआई का उपयोग करने के लिए यूपीआई पिन की आवश्यकता होती है, जबकि यूपीआई लाइट का उपयोग बिना पिन डाले किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Drink & Drive: क्या आप शराब पीकर गाड़ी चलाते हो…तो एक गलती और इंश्योरेंस कंपनी कहेगी नो क्लेम!

UPI Lite में ट्रांजैक्शन लिमिट

जब यूपीआई लाइट की शुरुआत हुई थी, तो इसमें सिर्फ 2000 रुपये तक की ट्रांजैक्शन लिमिट थी. अब इस लिमिट को बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया गया है. इसका मतलब है कि आप अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में 5000 रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं. पहले इसमें 100 रुपये तक का ट्रांजैक्शन संभव था, लेकिन अब इसकी लिमिट बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

46 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

59 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago