Two Thousand Note
Two Thousand Note: 2 हजार रुपये के वो गुलाबी नोट याद है? पिछले कुछ महीने में ये बाजार से लगभग गायब भी हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे फिर से बाजार में लाया जाएगा. अब इसको लेकर आरबीआई ने बड़ा अपडेट दिया है. रिजर्व बैंक ने मंगलवार को घोषणा की कि मई में करेंसी नोटों को प्रचलन से वापस लेने के बाद 2 हजार रुपये के 88 प्रतिशत नोट बैंक में वापस आ गए हैं. बैंकों के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 31 जुलाई, 2023 तक वापस आए 2,000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.14 लाख करोड़ रुपये है.
बता दें कि पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी. कहा गया था कि लोग अपने 2,000 रुपये के नोट मंगलवार से 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कर सकते हैं. हालांकि, 30 सितंबर से पहले अगर किसी ने 2 हजार के नोट लेने से इनकार किया तो उसके ऊपर राजद्रोह का केस बनता है.
2021-22 आरबीआई रिपोर्ट से पता चलता है कि 100 रुपये का नोट दिन-प्रतिदिन के नकद लेनदेन में सबसे पसंदीदा बना हुआ है. वहीं, 2,000 रुपये के नोट दैनिक लेनदेन के लिए पसंदीदा विकल्प नहीं हैं 2022 में दो हजार के नोटों की संख्या केवल 214 करोड़ थी.
यह भी पढ़ें: “निरहुआ जब नौटंकी करते थे तो हम कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि बनकर जाते थे”, शिवपाल यादव ने BJP सांसद पर साधा निशाना
नोटों के जानकारों का कहना है कि देशभर में एक बार फिर से नोटों की जमाखोरी हो रही है. वहीं बड़े मुल्य वाले नोटों की लागत मुल्य भी काफी ज्यादा होता है. सरकार को आशंका थी की दो हजार के नोटों में काला धन जमा करना ज्यादा आसान है. ऐसे में इन नोटों की छपाई भी कम की जा रही है. इसके चलते भी दो हजार के नोट धीरे-धीरे कम कर दिए गए. हालांकि आधिकारिक तौर पर सरकार ने इस बारे में कुछ बहुत दिनों तक कुछ नहीं बताया. बाद में सरकार ने ऐलान किया कि 30 सितंबर, 2023 तक देश के सभी लोग 2 हजार के नोटों को बैंकों में जमा कर सकते हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…