दुनिया

Sidhu Moose Wala: मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी सचिन बिश्नोई विदेश में चढ़ा हत्थे, जानें कहां से हुआ भारत प्रत्यर्पित

Sachin Bishnoi Extradited to India: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का एक प्रमुख आरोपी आज विदेश से भारत लाया गया है. उसका नाम है- सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन. उसे अजरबैजान के बाकू से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रत्यर्पित किया है. दिल्‍ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने इस बारे में जानकारी दी. स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने कहा, “सचिन बिश्नोई को बाकू (अजरबैजान) से भारत प्रत्यर्पित किया गया.”

बता दें कि पिछले साल 29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पहले दिन से ही सचिन बिश्नोई का नाम आ रहा था. उसका संबंध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है. लॉरेंस बिश्नोई कई सालों से विभिन्‍न मामलों में जेल में बंद है. हालांकि, उसकी गैंग विदेशों से भी ऑपरेट हो रही हैं. पुलिस ने बताया है कि सचिन अजरबैजान में रहकर लॉरेंस का गैंग ऑपरेट करता था.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है सचिन बिश्नोई 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, साथ ही कुछ का पुलिस एनकाउंटर भी कर चुकी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाबी गायक की हत्या मामले में मुख्‍य आरोपी है, हालांकि उसने न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा था कि मूसेवाला की हत्‍या के पीछे वो नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था- मूसेवाला की हत्‍या गोल्डी बरार ने करवाई थी. ऐसे में कनाडा में छिपकर रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार पर भी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना बनाने का आरोप है.

भारत से 3,700 किमी दूर अजरबैजान में दबोचा गया

बहरहाल, अजरबैजान के बाकू से भारत प्रत्यर्पित किए गए सचिन बिश्नोई की चर्चा अधिक हो रही है. भारत से 3,700 किमी दूर बैठे सचिन बिश्नोई ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो विदेश में पकड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा ही हुआ और उसे अजरबैजान में गिरफ्तार कर लिया गया. दिल्‍ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शातिर सचिन बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है. सचिन वही नाम है, जिसका जिक्र मूसेवाला मर्डर केस में एजेंसियां लगातार करती रही हैं.

यह भी पढ़ें: 133 गाड़ियां और कई घर फूंके, 5 लोगों की गई जान… हिंसा की आग में जल रहे नूंह और मेवात की पूरी कहानी

जांच अधिकारियों के मुताबिक, सचिन के कहने पर ही संदीप उर्फ केकड़ा ने सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी, क्योंकि वो सचिन का दोस्त है. यानी सीधे तौर पर सचिन का इस हत्याकांड से नाता है. अब उसे 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago