उत्तर प्रदेश

अब्बास अंसारी ने दी हिस्ट्रीशीट को चुनौती

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई की अगली तिथि 17जुलाई नियत की है. याची अधिवक्ता की बहस के बाद सरकारी अधिवक्ता ने समय मांगा जिसपर कोर्ट ने सुनवाई टाल दी.

अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमे  दर्ज

याची के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अब्बास के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे राजनीतिक रंजिश का परिणाम हैं और ऐसे मुकदमों के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोलना कानून का दुरुपयोग है.
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में अब्बास अंसारी के खिलाफ खोली गई हिस्ट्रीशीट से जुड़ा मामला है, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. कहा कि याची पर चोरी, डकैती जैसे कोई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं. उनके खिलाफ जो भी मामले हैं, वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते दर्ज कराए गए हैं.

अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि हिस्ट्रीशीट खोलने से पहले अब्बास अंसारी को कोई कारण बताओ नोटिस नहीं दिया गया और न ही उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर मिला. यह विशेष रूप से तब हुआ जब वह एक विधायक थे, जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची.  संविधान द्वारा प्रदत्त सभी नागरिकों के सम्मान के साथ जीने के अधिकार पर बल दिया.

कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख तय की

राज्य सरकार की तरफ से अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा. इस पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ तथा न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई तय कर दी है.


ये भी पढ़े: बहराइच में मुहर्रम जुलूस के दौरान तनाव, पुलिस पर आरोप- शिया धर्मगुरू अली खामेनेई के पोस्टर फाड़े, लोगों को आतंकवादी कहा


भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

10 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

15 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

31 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago