अब्बास अंसारी ने दी हिस्ट्रीशीट को चुनौती
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई 17 जुलाई तक के लिए टाल दी. अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अब्बास अंसारी के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे राजनीतिक रंजिश के चलते हैं और हिस्ट्रीशीट खोलना कानून का दुरुपयोग है.





