अखिलेश यादव का नया घर
Akhilesh Yadav New House In Azamgarh: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का घर चर्चा में है. उन्होंने आजमगढ़ में बनाए इस आशियाने में गृह प्रवेश कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया है. माना जा रहा है कि SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आजमगढ़ को राजनीतिक केंद्र के तौर पर विकसित करने जा रहे हैं. यह घर न केवल उनका दूसरा स्थायी ठिकाना बनेगा. बल्कि, यह पूर्वांचल में आजमगढ़ को सपा की सियासत का केंद्र बनाने जा रहा है.
अखिलेश यादव 3 जुलाई दिन गुरुवार को आजमगढ़ में अपने नए आवास और कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया है. यह परिसर खुद उनके लिए और पार्टी के लिए कई मायनों में अहम है. क्योंकि, मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ को अपनी धड़कन बताया करते थे. सियासी लिहाज से ये 2027 के लिए काफी अहम होने वाला है. आइये जानें यह किन बातों के लिए खास है?
अखिलेश यादव ने जनवरी 2021 में अनवरगंज में 38 बिस्वा 16 कड़ी भूमि की रजिस्ट्री पार्टी के नाम से कराई थी. इसके बाद अगल-बगल और भूमि खरीद गई थी. कुल मिलाकर ये पूरा एरिया 68 बिस्वा का है. आजमगढ़-फैजाबाद हाईवे पर स्थित अनवरगंज में बने इस परिसर का निर्माण 82,960 वर्ग फीट भूमि पर किया गया है. यहां एक आवासीय भवन के साथ ही यहां कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जा रहा है. इसी जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठन कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी.
पूर्वांचल में 28 जिले आते हैं. यहां विधानसभा की 164 सीटें है. साल 2017 के चुनाव में सपा को मात्र 14 सीटें मिली थी. वहीं 2022 में पार्टी ने रिकवरी की और 53 सीटों पर कब्जा जमा लिया था. हालांकि, दोनों बार ही पार्टी सत्ता में काबिज नहीं हो पाई. अब इलाके में पकड़ मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव आजमगढ़ को नया ठिकाना बनाने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार में NDA ने तय कर लिया CM पद का चेहरा! BJP दफ्तर में पीएम मोदी के साथ लगाए गए CM नीतीश कुमार के पोस्टर
आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है. ऐसे में इस नए ठिकाने को पार्टी की पूर्वांचल में पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. अखिलेश यादव खुद 2019 से 2024 तक आजमगढ़ से सांसद रहे हैं. अब अखिलेश यादव के आजमगढ़ में नए पॉलिटिकल हब में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और संगठन कौशल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे पार्टी को पूर्वांचल में पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है जिससे 2027 विधानसभा चुनाव सीटों में इजाफा हो सके.
India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…
ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…
आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…