Uttar Pradesh News/Arun Chahal: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर माता-पिता की रूह कांप जाएगी. सोशल मीडिया और मोबाइल की लत के इस दौर में, एक 10 साल का हंसता-खेलता बच्चा अचानक मौत की आगोश में सो गया.
मामला धनौरा थाना क्षेत्र के जुझैला चक गांव का है, जहां मोबाइल पर रील देखते समय एक मासूम की जान चली गई. डॉक्टरों का मानना है कि यह हार्ट अटैक का मामला हो सकता है, जिसने इतनी कम उम्र में बच्चे को निशाना बनाया.
मृतक बच्चे की पहचान मयंक के रूप में हुई है, जो महज चौथी कक्षा का छात्र था. मयंक के पिता दीपक कुमार एक साधारण किसान हैं. रोजाना की तरह मयंक स्कूल से घर लौटा था और सब कुछ बिल्कुल सामान्य लग रहा था. शाम के करीब पांच बज रहे थे, मयंक अपने घर के पलंग पर आराम से बैठकर मोबाइल फोन पर ‘रील’ देख रहा था.
अचानक वह देखते-देखते पीछे की तरफ पलट गया. घर वालों को लगा कि शायद वह मस्ती कर रहा है या वैसे ही लेट गया है, लेकिन जब काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए.
बेहोश मयंक को देख घर में कोहराम मच गया. परिवार वाले बिना एक पल गंवाए उसे लेकर गांव के ही एक निजी डॉक्टर के पास दौड़े. वहां बच्चे की नब्ज डूबती देख डॉक्टर ने उसे तुरंत मंडी धनौरा के बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी.
बदहवास पिता अपने बेटे को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. डॉक्टरों ने जांच के बाद मयंक को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की सांसें थम चुकी थीं.
ये भी पढ़ें- कानपुर में नाबालिग से गैंगरेप, दरोगा पर आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप
इस घटना ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे गांव को सन्न कर दिया है. पिता दीपक कुमार के मुताबिक, मयंक को पहले कभी कोई बीमारी नहीं रही थी. वह खेलता-कूदता और पूरी तरह सेहतमंद बच्चा था. डॉक्टरों की शुरुआती राय में यह ‘साइकिल अरेस्ट’ या अचानक आया हार्ट अटैक बताया जा रहा है.
हालांकि, पोस्टमार्टम न होने की वजह से मौत की सटीक मेडिकल वजह सामने नहीं आ सकी, क्योंकि गमगीन परिवार किसी कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहता था और उन्होंने मयंक का अंतिम संस्कार कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…