Bharat Express DD Free Dish

कानपुर में नाबालिग से गैंगरेप, दरोगा पर आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप

UP News: कानपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है. जांच में भीमसेन चौकी इंचार्ज दरोगा अमित मौर्या का नाम आरोपी के रूप में सामने आया.

रवि कुमार, कानपुर

UP News: कानपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस जघन्य अपराध में भीमसेन चौकी के इंचार्ज दरोगा अमित मौर्या का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया है. आरोप है कि उसने शिवबरन नामक व्यक्ति के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस विभाग में हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दरोगा ने अपने ही क्षेत्र में यह अपराध किया. जैसे ही मामला उजागर हुआ, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. जांच में लापरवाही और संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर सचेंडी थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया है.

गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

आरोपी दरोगा अमित मौर्या को भी सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन वह फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें बनाई हैं जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

पुलिस आयुक्त का सख्त रुख

इस पूरे मामले पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने सख्त बयान दिया. उन्होंने कहा,

“आरोपी पुलिसकर्मी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. कानून से कोई भी ऊपर नहीं है.”

ये भी पढ़ें-कांग्रेस मुक्त अंबरनाथ! जीते 12 पर बजे 0, BJP ने किया एक तीर से दो शिकार; आधी रात को ठाणे में क्या हुआ?

अधिकारियों का क्या कहना है?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण जांच को बेहद संवेदनशीलता और तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read