उत्तर प्रदेश

Hardoi News: अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिजवान के आवास पर चला बुलडोजर, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा मिला

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में हुए अमन हत्याकांड में शामिल आरोपी रिजवान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. प्रशासन ने आरोपी के निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चला दिया.

प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन मकान के बाउंड्री वॉल को पूरी तरह से ध्वस्त करा दिया. इस कार्रवाई के दौरान इलाके में गहमागहमी का माहौल रहा.

श्मशान और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण मिला

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने श्मशान और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था. इस मामले में आरोपी को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन आरोपी की ओर से अपना पक्ष नहीं रखा गया. हालांकि, मृतक के पिता देव कुमार इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखाई दिए. उनका कहना है कि अमन की हत्या होने के बाद से ही आरोपी रिजवान के मकान को गिराने की मांग की जा रही थी, जिसे प्रशासन ने अब तक पूरा नहीं किया. पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई महज एक दिखावा है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

सवायजपुर तहसीलदार अमन गुप्ता ने बताया कि आरोपी रिजवान का निर्माणाधीन मकान ग्राम समाज की भूमि पर बनाया जा रहा था. इस मामले को लेकर पूर्व में आरोपी के घर पर नोटिस लगाया गया था, जिसे आरोपी ने नजरअंदाज कर दिया था. इसके बाद, प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर रिजवान के निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया.

उल्लेखनीय है कि अमन हत्याकांड हरदोई की चर्चित घटना थी. खेमपुर गांव में बीते दिनों कुछ युवाओं ने गोली मारकर अमन की हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस घटना में शामिल कुछ आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर दिया था. पुलिस ने हत्याकांड में रिजवान को मुख्य आरोपी बनाया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

2 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

24 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

28 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

43 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

54 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

54 minutes ago