Categories: खेल

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच इन दो स्टेडियम में खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

Sports News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच प्रस्तावित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला पाकिस्तान में ही खेली जाएगी. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चल रहे काम का जायजा लेने पहुंचे नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि मुल्तान और रावलपिंडी तीनों टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे. नकवी ने कहा, “ईसीबी ने मुल्तान और रावलपिंडी में टेस्ट खेलने के प्रति अपनी रजामंदी जाहिर कर दी है.”

उनके प्रवक्ता मोहम्मद रफ़ीउल्लाह ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से पुष्टि करते हुए कहा, “इस बारे में कोई संदेह ही नहीं होना चाहिए. श्रृंखला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी. हम लगातार ईसीबी के संपर्क में बने हुए हैं और वे वेन्यू को लेकर भी संतुष्ट हैं.”

इस समय पाकिस्तान के विभिन्न स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है और इसी वजह से इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी पेचीदा बन गई है. नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण के कार्य को देखते हुए कराची में दूसरे टेस्ट का आयोजन लगभग असंभव है. 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में शंघाई कॉरपोरेशन (SCO) की बैठक होनी है, ऐसे में इससे लगे हुए शहर रावलपिंडी में सुरक्षा कारणों को देखते हुए दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

इसके परिणामस्वरूप पीसीबी ने एक टेस्ट मैच को पाकिस्तान से बाहर आयोजित किए जाने का विचार किया था और उनकी प्राथमिकता में वेन्यू के तौर पर अबू धाबी था. पाकिस्तान ने 2018 में अंतिम बार वहां खेला था. अबू धाबी के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो अन्य वेन्यू शारजाह और दुबई महिला टी20 विश्व कप के चलते उपलब्ध नहीं होंगे.

नकवी के ताजा बयान से यह संभावना तो खारिज हो जाती है कि पाकिस्तान से बाहर किसी टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा लेकिन पीसीबी की ओर से इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

हालांकि बोर्ड पर जल्द ही वेन्यू घोषित किए जाने का दबाव भी है क्योंकि इस श्रृंखला के लिए इंग्लैंड के काफ़ी प्रशंसक भी पाकिस्तान आएंगे और जब तक श्रृंखला के लिए वेन्यू को अंतिम रूप नहीं दिया जाता तब तक कोई व्यवस्था नहीं की जा सकती. वहीं इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम भी यह कह चुके हैं कि उनकी टीम को पहले से स्थानों के बारे में पता होना चाहिए ताकि वह उसके अनुसार अपनी टीम चुन सकें. इंग्लैंड की टीम को 2 अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचना है जबकि 7 अक्तूबर से श्रृंखला का आगाज होना है.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

22 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

36 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

39 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago