उत्तर प्रदेश

इटावा में टूटा सब्र का बांध: मुझसे जुबान लड़ाओगे? कहकर पत्नी ने लोहे की रॉड से तोड़ी पति की टांग

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भरथना इलाके के एक गांव में मामूली बहस के बाद पत्नी ने अपने ही पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घटना इतनी गंभीर थी कि पति की एक टांग टूट गई.

पूरा मामला भरथना क्षेत्र के कुवारा गांव का है. 33 साल के धीरज कुमार का अपनी पत्नी शशि से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. बहस बढ़ी तो शशि ने अपना आपा खो दिया. उसने घर में रखी लोहे की रॉड उठाई और पति के पैर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

हमले में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए. वह दर्द से तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े. घर वालों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

लोहे की रॉड से वार, पति की टांग टूटी

जानकारी के अनुसार, धीरज की शादी 2019 में औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र की रहने वाली शशि से हुई थी. दोनों के दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 5 और 3 साल है. धीरज ने बताया कि मामूली कहासुनी में शशि ने अचानक रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी टांग टूट गई.

धीरज के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसका भाई उससे अलग रहता है. इस समय वह अकेले ही अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था.

घरेलू हिंसा का नया चेहरा: पीड़ित बना पुरुष

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धीरज के बयान दर्ज किए. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है. वहीं, जब पत्नी शशि से पूछताछ की गई तो वह जवाब देने से बचती रही.

यह घटना समाज में बदलते रिश्तों और घरेलू हिंसा के नए पहलुओं को सामने लाती है. जहां अब पुरुष भी हिंसा का शिकार हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Horrific Road Accident: कानपुर में सड़क हादसा: स्कूल जा रही महिला शिक्षिकाओं की कार बस से टकराई, 2 की मौत, 3 घायल

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago