सोनिया गांधी और राहुल गांधी. (फाइल फोटो: IANS)
Money Laundering In India: नेशनल हेराल्ड से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे सहित अन्य के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट 9 अप्रैल 2025 को विशेष अदालत में दायर की गई थी, जिस पर स्पेशल जज विशाल गोगने ने 25 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है.
661 करोड़ की संपत्तियों पर ED की नजर
चार्जशीट दाखिल करने से पहले ही ईडी ने गांधी परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर कब्जा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. हाल ही में एजेंसी ने एक बयान में कहा था कि उसने कुल 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए नोटिस जारी किया है. इनमें मुंबई के बांद्रा ईस्ट में स्थित ‘हेराल्ड हाउस’ की 7वीं से 9वीं मंजिल तक की संपत्ति भी शामिल है, जिसे जिंदल साउथ वेस्ट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड किराए पर चला रही है. ईडी ने उस किराएदार को भी नोटिस भेजा है कि अब वह संपत्ति ED को सौंपी जाए.
यह मामला ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (AJL) और ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच हुए वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है. आरोप है कि गांधी परिवार और उनके करीबी साथियों ने महज ₹50 लाख में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर नियंत्रण पा लिया. यह याचिका सबसे पहले बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2014 में दायर की थी.
25 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
अब 25 अप्रैल को इस चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए ED के वकील और जांच अधिकारी केस डायरी अदालत के समक्ष पेश करेंगे. इस मामले को लेकर एक बार फिर से राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं, जहां कांग्रेस इसे सियासी प्रतिशोध बता रही है, वहीं बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई मान रही है.
यह भी पढिए: सुप्रीम कोर्ट से साधु सिंह धर्मसोत को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…