Allahabad High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में जारी 6,738 सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है. अब 22 जून को भी शाम चार बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी. यह सूचना निर्वाचन अधिकारियों की समिति द्वारा जारी की गई है. 21 जून को शाम पांच बजे तक आपत्ति दाखिल करने की अवधि तय की गई थी, जिसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है.
निर्वाचन समिति के सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 21जून शाम पांच बजे तक कुल 2788 आपत्तियां प्राप्त हुई. जिसमें से जांच के बाद 2535वैध पाई गई.शेष की जांच चल रही है. मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आर के ओझा, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण, चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी व चुनाव अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा यह सूचना जारी की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…
आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…
अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…
अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…
लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…