Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश: मेरठ में गिरी तीन मंजिला इमारत, 7 लोगों की मौत, 3 अन्य मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

Meerut Building Collapse: आज सुबह उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन मंजिला इमारत गिर गई. अधिकारियों ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है.

Meerut Building Collapse
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Meerut Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन मंजिला इमारत गिरने के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने रविवार को सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा के अनुसार, तीन और लोग अभी भी दबे हुए हैं तथा मौके पर बचाव अभियान अभियान जारी है. बता दें कि मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह गई थी.

हादसे के वक्त घर में करीब 15 लोग मौजूद

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए मीणा ने कहा, “हादसे के वक्त घर में करीब 15 लोग मौजूद थे. तीन लोग तो हादसे के बाद निकाल लिए गए थे. इसके बाद करीब 12 लोग मलबे के नीचे दबे रह गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत बचाव अभियान चलाया गया और आठ लोगों को बाहर निकाला गया. इनमें से छह लोगों की मौत हो गई थी और करीब चार लोग मलबे में फंसे हुए थे.”

कब घटी घटना?

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई. मकान के मालिक की पहचान अलाउद्दीन के रूप में हुई है. वह इमारत में डेयरी चलाता था. इस हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने घायलों के इलाज के भी निर्देश दिए हैं.

इस बीच मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा और नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर मौजूद थे. पिछले कुछ दिनों में राज्य में इमारत ढहने के सबसे बड़े मामलों में से एक है.

इससे पहले 7 सितंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में गोदाम और मोटर वर्कशॉप वाली तीन मंजिला इमारत ढह गई थी. इनमें आठ लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital