उत्तर प्रदेश

Meerut Murder: मां-बेटी ने प्रेमियों संग मिलकर रची पिता की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Meerut Murder: मेरठ में एक कलयुगी पत्नी ने अपनी जिस्मानी जरूरतें पूरी करने के लिए अपने ही पति की हत्या करा डाली . बीवी का इश्क और नाजायज ताल्लुकात एक मुस्लिम युवक से थे. इस हत्याकांड में अपनी मां के साथ मृतक की बेटी भी शामिल रही.

बेटी ने अपने दलित आशिक से शादी करने के लिए उसने यह प्रपंच रचा. पिता का गुनाह सिर्फ यह था कि उसने दलित युवक से अपनी बेटी की आशिकी का विरोध किया था.

पुलिस ने इस हत्याकांड में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है . मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने खुलासा करते हुए बताया कि जानी खुर्द में हुई सुभाष चन्द्र की हत्या की साजिश उनकी बीबी कविता और बेटी सोनम ने रची थी.

कविता ने अपने प्रेमी गुलजार और सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाया.

2 जून की शाम सुभाष की उस वक्त हत्या कर दी गयी थी जब वह अपने खेत में पानी देकर वापस लौट रहे थे. तीन हमलावरों ने गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया था.

पिता की हत्या की साजिश में शामिल निकली मां-बेटी

पुलिस के मुताबिक सुभाष की पत्नी कविता के संबध गुलजार नाम के युवक के साथ थे. इस बात की जानकारी सुभाष को हो गयी थी. सुभाष ने इस संबध का विरोध किया तो पत्नी उनसे झगड़े के लिए आमादा हो गयी थी.

यही नही, सुभाष की बेटी के संबध एक दलित युवक विपिन से थे. सोनम विपिन से शादी करना चाहती थी लेकिन सुभाष इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे.

सुभाष की बड़ी बेटी डॉली ने भी दलित युवक से शादी की थी. सुभाष शादी के बाद इस रिश्ते को मान गये. छोटी बेटी सोनम के प्रस्ताव पर उन्होने विरोध किया इस बात से सोनम अपने पिता से नाखुश थी.

मां-बेटी ने पिता से निजात पाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस ने कोई बाहरी कान्टेक्ट ना मिलने की स्थिति में जब घरवालों की कुंडली खंगाली तो कविता और सोनम की कहानी निकलकर सामने आयी.

दोनो के संबध अपने-अपने प्रेमियों से मिले और इलैक्ट्रोनिक साक्ष्यों में चारों की हत्या को लेकर स्वीकारोक्ति भी पुलिस ने हासिल की है. अजगर नाम का विपिन का दोस्त भी इस हत्या में शामिल रहा है. पुलिस ने सभी की गिरफ्तारी की है.


ये भी पढ़ें- 4 साल पहले घूम-घूम कर बेचा करता था नग-अंगूठी, अब है 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार छांगुर बाबा की ये है क्राइम कुंडली


-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago