निक्की हत्याकांड नोएडा
Nikki Murder Case Noida: दहेज की लालसा ने एक और घर उजाड़ दिया. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए जिंदा जलाकर मार डाला. यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बर्बर घटना है. इस मामले में पुलिस लगातार एक्शन में है. आरोपी पति विपिन को एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है, और उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें निक्की की बहन ने यह सब कैमरे में रिकॉर्ड किया. पिता का दर्द और बेटे की गवाही ने इस मामले को और भी ज्यादा विचलित कर दिया है.
निक्की हत्याकांड की खौफनाक वारदात में पुलिस लगातार एक्शन मोड में है. आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कासना थाने में BNS की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (चोट पहुंचाना) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. पति विपिन भाटी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी मां दयावती को भी हिरासत में ले लिया है. आइये जानें अबतक इस मामले में क्या-क्या हुआ है?
शनिवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया था. रविवार को जब पुलिस उसे मेडिकल जांच और सबूत जुटाने के लिए लेकर जा रही थी, तभी वो एक इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी. इस दौरान वो घायल हो गया. फिलहाल आरोपी पति अस्पताल में भर्ती है.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’, एनकाउंटर के बाद भी नहीं उतरी विपिन भाटी की हैकड़ी
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिम्स अस्पताल के पास से आरोपी की मां दयावती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि निक्की पर अत्याचार और उसकी हत्या की इस साजिश में सास की भूमिका बेहद अहम थी. पुलिस के मुताबिक, उसने बेटे को उकसाया और वारदात को अंजाम दिलाने में उसकी मदद की थी.
निक्की की बहन कंचन, जिसकी उसी परिवार में शादी हुई है, ने इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड किया. उसने आरोप लगाया कि पति और ससुरालवालों ने निक्की की गर्दन और सिर पर वार किया. इसके बाद उस पर तेजाब डाला. फिर उसके छोटे बेटे के सामने उसे आग के हवाले कर दिया. इस मामले में बेटे ने भी बयान दिया है.
निक्की के 6 साल के बेटे ने कहा कि उसने अपनी मां को आग लगते हुए देखा. उसने कहा, “उन्होंने मेरी मम्मी पर कुछ डाला और फिर लाइटर से आग लगा दी.” निक्की के पिता भिखारी सिंह ने कहा, “मेरी बेटी को दरिंदों ने मार डाला. पूरी साजिश की मास्टरमाइंड सास है. बेटे को सही रास्ता दिखाने के बजाय उसे बढ़ावा दिया. दोनों फांसी होनी चाहिए.”
ये भी पढ़ें: पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो
एनकाउंटर के बाद भी आरोपी पति विपिन भाटी का रवैया चौंकाने वाला रहा. अस्पताल में भर्ती विपिन ने कहा, “पति-पत्नी के बीच झगड़े होना सामान्य बात है. मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने निक्की को नहीं मारा, वो खुद मर गई.”
इन तमाम अपडेट के बीच विपिन भाटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहा है. उसके कुछ लोग पकड़कर पीट रहे हैं. बताया जा रहा है इस लड़की के साथ भाटी का एक्ट्रा मैरिटल अफेयर है.
ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में पति के अवैध संबंधों का खुलासा, देखें विपिन भाटी का वायरल वीडियो
निक्की हत्याकांड एक बार फिर समाज में दहेज और हिंसा की विकृत तस्वीर पेश करता है. आरोपी पति का एनकाउंटर और सास की गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता को दिखाती है, लेकिन असली चुनौती उस मानसिकता को खत्म करना है जो दहेज को एक हक मानती है. निक्की के 6 साल के बेटे की गवाही यह साबित करती है कि यह अपराध अचानक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी. इस केस में निक्की के परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और महिला दहेज की भेंट न चढ़े.
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…