बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट.
Bulldozer action Supreme court: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2021 में हुए बुलडोजर एक्शन पर कड़ा रुख अपनाया है, कोर्ट ने इसे अमानवीय और अवैध करार दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस कार्रवाई के दौरान पीड़ितों की भावनाओं और अधिकारों का कोई ध्यान नहीं रखा गया.
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने कहा कि इस तरह से रिहायशी घरों को गिराना देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.
प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 2021 में गैंगस्टर अतीक अहमद की संपत्ति समझकर एक वकील, प्रोफेसर और तीन अन्य लोगों के घर गिरा दिए थे. इन पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा की मांग की थी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले इन याचिकाओं को खारिज कर दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जिनके मकान गिराए गए हैं, उन्हें छह सप्ताह के भीतर 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. कोर्ट ने कहा कि ‘राइट टु शेल्टर’ और उचित प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है.
जस्टिस उज्जवल भुइयां ने अंबेडकर नगर में हाल ही में हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसमें अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक बच्ची किताब लेकर भाग रही थी. यह तस्वीर सभी को चौंका गई थी.
जब यूपी सरकार ने कहा कि पीड़ितों को नोटिस देने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, तो जस्टिस ओका ने सवाल उठाया कि नोटिस इस तरह क्यों चिपकाया गया और कूरियर से क्यों नहीं भेजा गया?
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले कहा था कि यह भूमि नजूल भूमि थी, जिसका उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाना था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस निर्णय को पलटते हुए पीड़ितों के पक्ष में फैसला सुनाया.
यह भी पढ़िए: कितना मुश्किल है मोदी सरकार के लिए संसद में ‘वक्फ संशोधन बिल’ पास कराना? नंबर गेम से समझिए इसके पीछे का गणित
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…