Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Noida: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजा नाम के युवक ने घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गलत नियत से जंगल की ओर लेकर चला गया था.

पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार.

पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार.

नोएडा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सेक्टर-39 थाना इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं.

बच्ची बहला-फुसला कर जंगल ले गया

मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-39 थाना इलाके के सेक्टर-46 में रहने वाले राजा नाम के युवक ने घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर गलत नियत से जंगल की ओर लेकर चला गया था. जब बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो आरोपी राजा मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद से तलाश कर रही थी.

यह भी पढ़ें- Mumbai: कुर्ला में BEST की बस ने 30 लोगों को कुचला, अब तक 6 घायलों ने तोड़ा दम, दो दर्जन अस्पताल में भर्ती

पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

बीती रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर-42 के जंगल में आरोपी की तलाश के लिए अभियान चलाया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को नजदीक आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इस दौरान आरोपी राजा गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है. उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital