Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: अयोध्या के ADM कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कमरे से बरामद हुआ शव

यूपी के अयोध्या एडीएम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. उनके सरकारी आवास से उनका शव बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

ADM

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सुरसरि कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास से उनका शव बरामद किया गया है. सुरजीत सिंह मूल रुप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे. हालांकि, उनकी सर्विस बुक में गणेश नगर, कानपुर का पता दर्ज है.

बताया जा रहा है कि, जब एडीएम के सरकारी आवास का दरवाजा खोला गया, तो वह कमरे में मृत अवस्था में पाये गए. जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी एडीएम के आवास पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें- यूपी समेत इन तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

एडीएम सुरजीत सिंह के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है. बता दें कि सुरजीत सिंह प्रतापगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे. वहां से पदोन्नत होने के बाद एडीएम बने और उनकी पहली पोस्टिंग अयोध्या जिले में हुई थी. 25 अक्तूबर 2023 को उन्होंने एडीएम कानून व्यवस्था के पद पर योगदान दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital