उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में ट्रैक्टर-ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर 10 की मौत; 3 घायल

Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार को सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, थाना कछवा क्षेत्र में मिर्जामुराद कछवा बॉर्डर जीटी रोड पर एक ट्रैक्टर को पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. ट्रैक्टर पर कुल 13 लोग सवार थे, जो भदोही से वाराणसी की ओर जा रहे थे. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर (बीएचयू) वाराणसी भेजा गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया.

मृतकों की पहचान भानु प्रताप (25 वर्ष), विकास कुमार (20 वर्ष), अनिल कुमार (35 वर्ष), सूरज कुमार (22 वर्ष), सनोहर (25 वर्ष), राकेश कुमार (25 वर्ष), प्रेम कुमार (40 वर्ष), राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26 वर्ष), नितिन कुमार (22 वर्ष), रोशन कुमार (17 वर्ष) शामिल हैं. घायलों में आकाश कुमार (18 वर्ष), जमुनी (26 वर्ष) और अजय सरोज (50 वर्ष) के रूप में हुए है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

थाना कछवा पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है. कछवां थाने में इस पूरे मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात हमें सूचना मिला की एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसे की सूचना मिलने के बाद हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है. मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही हैं, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आईएएनएस

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

6 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

11 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

26 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

31 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

44 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

44 minutes ago