फोटो-सोशल मीडिया
First Hindi Patriotic Movie: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था और तभी से हर साल 15 अगस्त को देश में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस बार भी देश में इसको लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. स्कूलों में होने वाले देशभक्ति कार्यक्रमों की भी तैयारी जारी है. तो वहीं इस दिन हर टीवी चैनल पुरानी से लेकर नई देशभक्ति फिल्मों का प्रसारण भी करता है. वैसे तो हिंदी सिनेमा में अब तक ढेरों देश भक्ति फिल्में बन चुकी हैं. तो वहीं सवाल ये उठता है कि भारत की पहली देशभक्ति फिल्म कौन सी थी? यहां आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत की पहली देशभक्ति फिल्म एक अंग्रेज ने ही बनाई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की पहली देशभक्ति फिल्म लगभग 88 साल पहले आई थी जिसे जर्मन फिल्म डायरेक्ट फ्रेंज ओस्टन (Franz Osten) ने बनाया था और उस फिल्म का नाम ‘जन्मभूमि’ था. यह फिल्म 1936 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अशोक कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें-ब्रह्मयोनि पहाड़ी पर वैज्ञानिकों ने खोजी यह अमूल्य औषधि, मधुमेह से बचाने और मोटापा कम करने में बड़ी सहायक
बता दें कि देश को आजाद कराने के लिए बूढ़ों से लेकर युवाओं और बच्चों व महिलाओं में भी उस समय खूब जोश था. ये बात 1935 की है. हर कोई चाहता था कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिल जाए. क्रांतिकारी लगातार अंग्रेजों को चुनौती दे रहे थे और उनको उनकी ही भाषा मे जवाब देते हुए देश को आजाद कराने का हर प्रयत्न कर रहे थे. हर तरफ आजादी का आंदोलन चल रहा था. हर भारतीय आजादी के सपने देख रहा था. तो वहीं सिनेमा की दुनिया में भी देशभक्ति पर कोई फिल्म नहीं बनी थी लेकिन भारत की आजादी का मुद्दा एक विश्वव्यापी मुद्दा था. इसको देखते हुए एक जर्मन फिल्म मेकर ने इस पर एक फिल्म बनाने की सोची और फिर उस पर काम भी किया.
फिल्म जन्मभूमि में दिखाया गया कि किस तरह से फिल्म का हीरो गांव वालों को आजादी का मतलब समझाता है और लोगों को जातिगत बंधन तोड़ने की बात कहता है और लोगों को एकता के लिए प्रेरित करता है. इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की पहली देशभक्ति फिल्म माना जाता है. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. इंडियन सिनेमा ओस्टन को भारतीय संस्कृति से लगाव था इसलिए उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई. इस फिल्म में उस जमाने के जाने-माने कलाकार अशोक कुमार और देविका रानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अजय कुमार घोष-रामंचद्र का किरदार अशोक कुमार ने निभाया था तो वहीं प्रोतिमा का किरदार देविका रानी ने निभाया था. दोनों के ही काम को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म जन्मभूमि 1936 में रिलीज हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…