देश

हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर पड़ा फीका, शेयर मार्केट में आई 300 अंकों की तेजी, अडानी के Shares में उछाल

Hindenburg Report And Adani Shares: हिंडनबर्ग की ओर से जारी की गई दूसरी रिपोर्ट के बाद सोमवार (12 अगस्त) को शेयर मार्केट पर भी इसका असर दिखाई दिया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले थे, हालांकि कुछ ही घंटों में इस गिरावट का असर कम होने लगा और सेंसेक्स 315 अंकों की बढ़त के साथ फिर से 80 हजार का आंकड़ा पार कर गया है. अडानी के शेयर पर रिपोर्ट का कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहा है. अडानी के शेयर तेजी के साथ ऊपर जा रहे हैं.

अडानी समूह के शेयर्स में उछाल

सुबह 11 बजे शेयर मार्केट हरे रंग के निशान पर आ गई. यानी इसमें गिरावट बंद हो गई. सेंसेक्स करीब 119 अंकों की बढ़त के साथ करीब 79,825 अंक पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी में भी करीब 17 अंकों की बढ़ोतरी हुई है. अडानी टोटल गैस शेयर की गिरावट अब मात्र करीब 4 फीसदी रह गई है. सुबह इसमें 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी. वहीं अडानी एंटरप्राइजेस के शेयरों में भी गिरावट करीब 1.40% रह गई है. अडानी विल्मार के शेयरों में भी गिरावट 2.50% रह गई है.

यह भी पढ़ें- SEBI Vs Hindenburg Report: अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का SEBI ने दिया जवाब, पढ़िए बयान में क्या कहा

गिरावट के साथ खुला था बाजार

हिंडनबर्ग 2.0 की रिपोर्ट का असर सोमवार को शेयर मार्केट में दिखाई दिया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ खुले. वहीं अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल रंग के निशान पर खुले. सबसे ज्यादा गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयरों में देखी गई थी. लेकिन अब शेयर मार्केट में एक बार फिर से अडानी के शेयर लंबी छलांग लगाने के लिए तेजी के साथ ऊपर जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

45 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago