Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दक्षिणी इथियोपिया में नाव पलटने से 14 लोग लापता

Ethiopia Boat Missing: दक्षिणी इथियोपिया की एक झील में नाव पलट जाने से 14 लोग लापता हैं. संचार मामलों के विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केले से लदी नाव और उसमें सवार 16 लोग गुरुवार देर रात चामो झील में पलट गए. 

Ethiopia Boat Missing

सांकेतिक तस्वीर.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Ethiopia Boat Missing: स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिणी इथियोपिया की एक झील में नाव पलट जाने से 14 लोग लापता हैं. गामो जोन सरकार के संचार मामलों के विभाग ने शुक्रवार को बताया कि केले से लदी नाव और उसमें सवार 16 लोग गुरुवार देर रात चामो झील में पलट गए. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने अब तक दो लोगों को बचा लिया है, जबकि शेष 14 लोग अभी भी लापता हैं.

यात्रियों के साथ अवैध रूप से केले ले जा रही थी नाव

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नाव, जो कथित तौर पर यात्रियों के साथ अवैध रूप से केले ले जा रही थी जो गामो जोन की राजधानी अरबा मिंच की ओर जा रही थी, वो पलट गई. नाव में सवार 16 लोगों की पहचान केले के व्यापार से जुड़े 15 दिहाड़ी मजदूरों और एक नाविक के रूप में की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है, दुर्घटना का संभावित कारण क्षमता से अधिक सामान का लोड होना बताया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital